एक्सप्लोरर

Maharashtra: आठवले ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और पीआरपी के बीच गठबंधन को लेकर जताई नाराजगी, कही ये बड़ी बात

RAMDAS ATHAWALE: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और PRP के बीच गठबंधन को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, गठबंधन करने से पहले BJP और पीआरपी से परामर्श किया जाना चाहिए था.

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास आठवले ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट द्वारा महाराष्ट्र में ‘महायुति’ भागीदारों से परामर्श किए बिना जोगेंद्र कावड़े के नेतृत्व वाली पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के साथ गठबंधन करने पर रविवार को नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि गठबंधन करने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) से परामर्श किया जाना चाहिए था.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री आठवले
आठवले ने कहा, ‘‘प्रो. जोगेंद्र कावड़े हमारे अच्छे दोस्त हैं और हमने साथ काम किया है, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उनसे गठबंधन करने से पहले हमसे सलाह-मशविरा करना चाहिये था. नई पार्टियों का ‘महायुति’ (महागठबंधन) में स्वागत है, लेकिन हमसे सलाह किए बिना और सीधे घोषणा किए बिना किसी को शामिल करना सही नहीं है.’’

सीएम शिंदे और फडणवीस से करेंगे बात
उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने से पहले बीजेपी से सलाह ली गई थी या नहीं. कावड़े और आठवले दोनों की राजनीति महाराष्ट्र में दलितों के इर्द-गिर्द केंद्रित है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने लोकसभा के पूर्व सदस्य एवं पूर्व एमएलसी कावड़े के साथ गठबंधन की घोषणा की थी.

संजय राउत के गाली देने का मामला
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और राज्यसभा मेंबर संजय राउत (Sanjay Raut) हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों इस बार संजय राउत केंद्रीय मंत्रियों (Central Ministers) को गाली देते हुए कैमरे में कैद हो गए. उन्होंने इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, 'वह दूसरे सभी मुद्दों पर बोलते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर नहीं बोलते हैं.' उनके इस बयान की वीडियो वायरल होते हुए विवाद खड़ा हो गया था. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: नागपुर सेंट्रल जेल के कैदी के पास मिला फोन और बैटरी, तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget