एक्सप्लोरर

Maharashtra में राज्यसभा चुनाव परिणाम पर बोले देवेंद्र फडनवीस, कहा- हनुमान चालीसा का अपमान करने वाले हारे

Maharashtra Rajya Sabha Result: महाराष्ट्र राज्यसभा चुनावों में तीन सीटों पर मिली जीत पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का अपमान करने वाले हारे हैं.

Devendra Fadnavis On RS Poll Result: महाराष्ट्र (Maharashtra) से राज्यसभा (Rajya Sabha) की तीन सीटों पर जीत हासिल करने के कुछ दिनों बाद, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सत्तारूढ़ शिवसेना (Shivsena) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हनुमान चालीसा का 'अपमान' करने वालों को हार का सामना करना पड़ा है. फडणवीस ने निर्दलीय विधायक रवि राणा को राज्यसभा के चुनावों का परिणाम आने पर हनुमान चालीसा की एक नई प्रति भेंट की. पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और मीडियाकर्मियों के बीच चुटकी लेते हुए कहा, "हनुमान चालीसा का अपमान करने वाले चुनाव हार गए हैं."

बीजेपी ने शिवसेना को मात देकर जीतीं तीन सीटें

बता दें कि निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी व लोकसभा सांसद नवनीत राणा, ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी योजना को रद्द कर दिया, मुंबई पुलिस ने अन्य आरोपों के साथ इस जोड़े को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें जमानत मिल गई. भाजपा ने शिवसेना के एक उम्मीदवार को पछाड़ते हुए राज्यसभा की तीन सीटों पर जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ, भाजपा ने महा विकास अघाड़ी खेमे के लिए उलटफेर करने की अपनी चुनौती को पूरा किया.

Maharashtra Politics: दिल्ली में बुलाई गई विपक्ष की बैठक पर बोले संजय राउत, कहा- राष्ट्रपति चुनाव के अलावा इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस ने रवि राणा के हनुमान चालीसा जे जाने पर जताई आपत्ति

राज्यसभा की 6 सीटों और सात उम्मीदवारों की मतगणना शुक्रवार शाम पांच बजे शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों पक्षों की आपत्तियों के कारण नौ घंटे की देरी हो गई. अंतिम परिणाम शनिवार सुबह ही आया. वहीं विधायक रवि राणा के शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में मतदान के दौरान हनुमान चालीसा की एक प्रति ले जाने पर आपत्ति भी जताई थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्होंने हनुमान चालीसा की प्रति दिखाकर 'मतदाताओं को प्रभावित' करने की कोशिश की, इसलिए उनका वोट खारिज कर दिया जाना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को खारिज कर दिया.

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सत्तारूढ़ गठबंधन को एक बड़ा झटका देते हुए, भाजपा ने कुछ निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के वोट हासिल करने और पहली व दूसरी वरीयता का गणित बिठाकर छह राज्यसभा सीटों में से तीन पर जीत हासिल की.

Maharashtra News: भिवंडी पुलिस ने विवादित बयान मामले में नुपुर शर्मा को किया तलब, कहा- कल 13 जून को हों हाजिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget