एक्सप्लोरर

Maratha Reservation एक्टिविस्ट के सुसाइड ने शिंदे सरकार की बढ़ाई मुश्किलें, जरांगे पाटिल ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Maratha Reservation Updates: अधिकारी ने बताया कि कावले ने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया और फिर नीचे छलांग लगा दी.

Maratha Reservation News: मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 45 वर्षीय मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार तड़के कथित तौर पर अपनी जान दे दी और अपने सुसाइड नोट में समुदाय के लोगों से इस मुद्दे के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अपने सुसाइड नोट में, सुनील कावले ने समुदाय के लोगों से 24 अक्टूबर को मुंबई में इकट्ठा होने का आह्वान किया और कहा कि अब ‘‘एकमात्र मिशन, पहले मराठा आरक्षण और उसके बाद चुनाव’’ है.

उन्होंने सुसाइड नोट में कहा, ‘‘मराठा समुदाय को 24 अक्टूबर को आरक्षण मिलेगा. हमें इकट्ठा होना चाहिए और केवल मराठा आरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’ अधिकारी ने बताया कि जालना जिले के अंबड़ तहसील के निवासी सुनील कावले का शव महानगर के पश्चिमी हिस्से में बांद्रा और बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) के बीच एक फ्लाईओवर के खंभा संख्या-चार पर फंदे से लटका हुआ मिला.

अधिकारी ने बताया कि कावले ने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया और फिर नीचे छलांग लगा दी. एक परिजन ने बताया कि कावले ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से कुछ समय पहले लगभग 12:45 बजे उन्हें फोन किया था, लेकिन नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण बात नहीं हो सकी.

Pune News: ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल की मदद करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, अस्पताल से हुआ था फरार

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फोन अपने पास रखा और सोने चला गया. जब मैं उठा और कावले का ‘मोबाइल फोन स्टेटस’ देखा, तो मैंने वापस उन्हें फोन किया. हालांकि, कॉल का जवाब एक पुलिसकर्मी ने दिया, जिसने मुझे घटना के बारे में बताया और सायन अस्पताल पहुंचने के लिए कहा.’’ कावले के बेटे नागेश ने बताया कि उनके पिता ने मराठा आरक्षण के लिए अपनी जान दे दी और इस बात पर जोर दिया कि उनकी ‘‘कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए.’’

भावुक नागेश ने कहा, ‘‘मेरे पिता निडर थे. वह पिछले कुछ वर्षों से मराठा आरक्षण के लिए लड़ रहे थे. मुझे उनके मोबाइल फोन स्टेटस से उनकी आत्महत्या के बारे में पता चला और फिर हम (सायन) अस्पताल आए.’’

जरांगे ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मराठा आरक्षण के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं और कावले ने जो सफेद कमीज पहनी हुई थी उस पर आरक्षण की मांग को लेकर संदेश लिखा हुआ था. अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक, आरक्षण की मांग करने वाले मराठा क्रांति मोर्चा का सदस्य था और (उन्होंने) इस मांग को लेकर आयोजित हुई सभी 58 रैलियों में भाग लिया था.’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर खेरवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, इस आत्महत्या पर मनोज जरांगे पाटिल ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. समाज में यह संदेश जा रहा है कि सरकार जानबूझकर आरक्षण नहीं दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget