एक्सप्लोरर

Maharashtra: आरटीआई कानून का दुरुपयोग कर रंगदारी वसूलने के आरोप में 23 गिरफ्तार, पुलिस ने किया अहम खुलासा

Maharashtra Police ने आरटीआई एक्ट का दुरुपयोग कर वसूली करने के मामले में पिछले 6 महीनों में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने और गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून का दुरुपयोग कर सरकारी अधिकारियों और निजी लोगों से कथित तौर पर वसूली करने के आरोप में पिछले छह महीनों में नांदेड़ और उसके आस-पास के जिलों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. नांदेड़ रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक निसार तंबोली ने बताया कि पिछले छह महीने में नांदेड़, हिंगोली, परभणी और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न पुलिस थानों में 23 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा कि इन मामलों में अब तक कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

कई पीड़ितों ने इन आरोपियों के खिलाफ की थी शिकायत

तंबोली के मुताबिक, ‘‘हमने शिकायतें मिलने के बाद उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो खुद के आरटीआई कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं. ये लोग राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ (मुंबई में) सहित विभिन्न स्थानों पर सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी व्यक्तियों के खिलाफ आरटीआई दाखिल करते थे और उनसे पैसे की मांग करते थे.’’ तंबोली के अनुसार, जांच के दौरान यह पता चला कि 10 से 15 पीड़ितों ने इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पुलिस से संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि नांदेड़ के देगलुर पुलिस थाने में 10 पीड़ितों ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Eknath Shinde: महज दस दिन मंत्री में महाराष्ट्र की सत्ता के शीर्ष पर कैसे पहुंचे एकनाथ शिंदे, जानिए यहां

आरोपियों के घर से मिले फर्जी दस्तावेज

पुलिस महानिरीक्षक तंबोली के मुताबिक, विभिन्न आरोपियों के घरों की तलाशी के बाद पुलिस को 100 से ज्यादा फर्जी आरटीआई दस्तावेज मिले. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ के पास पुलिस सुरक्षा और कुछ के पास शस्त्र लाइसेंस थे. तंबोली ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है और उनके हथियारों के लाइसेंस जब्त कर लिए गए हैं. अधिकारी के अनुसार, सभी आरोपियों को जबरन वसूली समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra: क्लब से iphone चुराने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, कम सैलरी और शादी बाद के खर्चों से था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget