Maharashtra: क्लब से iphone चुराने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, कम सैलरी और शादी बाद के खर्चों से था परेशान
Santa Cruz के एक क्लब से आईफोन चुराने वाला मैकेनिकल इंजीनियर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने कहा कि चूंकि उसका वेतन उसकी महंगी जीवनशैली के अनुरूप नहीं था, इसलिए उसने चोरी का सहारा लिया.

Maharashtra News: मुंबई (Mumbai) के सांताक्रूज वेस्ट में बॉम्बे अड्डा क्लब से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में सांताक्रूज पुलिस ने 28 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था. वह डांस फ्लोर पर जाता और जेबें खाली करता था. पुलिस ने उसके पास से तीन आईफोन बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान कांदिवली पूर्व के अकुरली रोड स्थित नेशनल एवेन्यू बिल्डिंग निवासी अद्वैत राजन महादिक के रूप में हुई है. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता है. पुलिस ने कहा कि चूंकि उसका वेतन उसकी महंगी जीवनशैली के अनुरूप नहीं था, इसलिए उसने चोरी का सहारा लिया. हाल ही में उनकी शादी भी हुई थी और उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं.
एक ही क्लब से तीन आईफोन चोरी होने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, पिछले एक महीने में सांताक्रूज पुलिस के पास बॉम्बे अड्डा से आईफोन चोरी होने के लगभग तीन मामले दर्ज किए गए थे. जब पुलिस ने क्लब के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उन्हें आरोपी का पता लगाना मुश्किल हो गया क्योंकि किसी भी समय लगभग 200 लोग फ्लोर पर मौजूद होते थे. बकौल मिड-डे पोर्टल, सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पीएसआई सचिन त्रिमुखे ने कहा कि सभी घटनाएं वीकेंड में हुईं. अद्वैत क्लब में आता था और डांस फ्लोर पर चोरी करता था. वह लोगों की जेब से मोबाइल फोन चुराने में कामयाब रहा. सभी फोन की कीमत 1.5 लाख रुपये से ऊपर है.
Aarey Metro Shed Row: आरे मेट्रो शेड विवाद में उतरे राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे, कही ये बात
इंजीनियर को है महंगे कपड़ों का शौक
पीएसआई त्रिमुखे ने आगे कहा कि हमने सीनियर इंस्पेक्टर बालासाहेब तांबे और जोन 9 के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे के मार्गदर्शन में कांस्टेबल फाटक, पुलिस नायक सावंत, कांस्टेबल हिरेमठ, नाइक पाटिल और कांस्टेबल बडे को मिलाकर एक टीम बनाई और सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तब हमने महादिक को देखा. जैसे ही उसने एक फोन को उठाया और जाने लगा तो बाद हमने उसका पीछा किया और आखिरकार, उसे कांदिवली का निवासी पाया" पीएसआई त्रिमुखे ने कहा, "जांच के दौरान, हमें पता चला कि महादिक को ब्रांडेड कपड़े पहनना पसंद है." हमने आरोपी को आईपीसी की धारा 380 के तहत गिरफ्तार किया है.”






















