एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, अजित पवार ने इस सीट से दिया टिकट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच 25 अक्टूबर को जीशान सिद्दीकी एनसीपी अजित गुट में शामिल हो गए. पार्टी ने उन्हें बांद्रा ईस्ट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया.

Maharashtra Vidhan Sabha News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अपने पिता की राह पर चलते हुए शुक्रवार को एनसीपी अजीत पवार गुट का दामन थाम लिया. एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल होते ही पार्टी ने उनको टिकट देने का ऐलान कर दिया. इस बार भी वह अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे.

जीशान सिद्दीकी अभी तक कांग्रस के विधायक रहे हैं. कांग्रेस ने पार्टी से उन्हें निकाल दिया था.  एनसीपी अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को भी पार्टी की ओर से AB फॉर्म दिया.

बांद्रा पूर्व से विधायक जीशान सिद्दी के साथ एनसीपी अजित पवार गुट में चार और नेता शामिल हुए हैं. इन नेताओं में तासगाव कवठे से संजय काका पाटील, वरुड मुर्शी से देवेंद्र भुयार, इस्लामपुर से निशिकांत पाटील और पूर्व बीजेपी सांसद और लोहा कंधार से प्रतापराव चिखलीकर शामिल हैं. 

'NCP के साथ काम करना नई बता नहीं' 

अजित पवार गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि एनसीपी के साथ काम करना, कोई नई बात नहीं है. इसके पहले के चुनाव में हमने एनसीपी के साथ काम किया था. अब एनसीपी में रहकर काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा, 'रही बात कांग्रेस की तो वह शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के दबाव में आकर अपनी सीट किसी और को दे रहे हैं.' 

'अपने पिता के अधूरे काम को पूरा करूंगा' 

उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने जो लड़ाई अधूरी छोड़ी थी, मैं उसे पूरा करूंगा. मैंने ​अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस को हर जानकारी दी है. इस बारे में मैं एक्स पर भी सभी से जानकारी साझा कर रहा था. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने लोगों के लिए अपनी जान गवाई. हमारा परिवार ऐसा परिवार है जो हर किसी के लिए काम करता है. कुछ ऐसे लोग हैं जो पैसों के लिए किसी का घर बर्बाद कर देते हैं. मुझे उम्मीद है कि मेरे परिवार को न्याय मिलेगा.

महाराष्ट्र में आज आएगी BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट? दिल्ली से मुंबई तक मंथन के बाद भी 10 सीटों पर फंसा पेच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget