एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज आएगी BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट? दिल्ली से मुंबई तक मंथन के बाद भी 10 सीटों पर फंसा पेच

Maharashtra Assembly Election 2024: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने 278 सीटों पर फैसला कर लिया है. बीजेपी की अगली लिस्ट शायद आज घोषित की जाएगी. उन्होंने कहा दिल्ली में हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को कहा कि महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि बाकी 10 सीटों पर अगले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने 278 सीटों पर फैसला कर लिया है. वहीं बीजेपी की अगली लिस्ट शायद आज घोषित की जाएगी." उन्होंने कहा दिल्ली में हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही. बता दें अब तक बीजेपी ने 99 सीटों, शिवसेना ने 40 और एनसीपी ने 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. महायुति में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. 

अमित शाह ने गुरुवार को सीट बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की थी. तीनों नेता सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सीट बंटवारे के बारे में बातचीत के लिए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार दिल्ली पहुंचे थे. सीट बंटवारे में शिवसेना और बीजेपी दोनों के दावे वाले कुछ क्षेत्रों को लेकर मतभेद के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही थी.

अमित शाह ने दिए ये निर्देश
सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने गठबंधन सहयोगियों से एकजुट होकर काम करने और कांग्रेस, एनसीपी (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिद्वंद्वी महा विकास अघाड़ी का मुकाबला करने के लिए गठबंधन को मजबूत करने को कहा. महायुति के चुनावी एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्षी पार्टी ने पहले 120 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और अब 85 सीटों पर सिमट गई है. कांग्रेस को अभी भी अपने गणित पर फैसला करना है."

फडणवीस ने MVA पर किया तंज
उन्होंने कहा, "सुपर कंप्यूटर और गणितज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि 85-85-85 (महा विकास अघाड़ी के तीन घटक दलों का फॉर्मूला) 270 के बराबर कैसे होगा." नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से उनके खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रफुल्ल गुड्डे को मैदान में उतारने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने गुड्डे को बधाई दी. उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 20 नवंबर को हगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इन 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी तो PWP हुई नाराज, जयंत पाटील बोले- 'हम शरद पवार से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget