एक्सप्लोरर

Mumbai: लिफ्ट से उतरने से मना करने पर कुत्ते को टहलाने ले जा रहे शख्स की पिटाई, केस दर्ज

Sakinaka News: पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में एक महिला चढ़ी, उसने कुत्ते के मालिक से कहा कि उसे एलर्जी है इसलिए वह अपना कुत्ता ले कर बाहर निकल जाए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Maharashtra News: मुंबई के साकीनाका (Sakinaka) इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट से उतरने से मना करने पर एक 24 साल के लड़के की पिटाई की गई और उसके पालतू कुत्ते को भी लात मारी गई. मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को साकीनाका के नाहर अमृत शक्ति इलाके की अरुम हाउसिंग सोसाइटी में हुई. पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में एक महिला चढ़ी, उसने कुत्ते के मालिक से कहा कि उसे एलर्जी है इसलिए वह अपना कुत्ता ले कर बाहर निकल जाए. जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई की गई. यही नहीं उसके कुत्ते को भी लात मारी गयी. 

महिला के पति ने कुत्ते के मालिक को जड़े थप्पड़

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुनील राठौड़ रात में अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर लेकर जा रहा था और बिल्डिंग से ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए उसने लिफ्ट का इस्तेमाल किया. जब लिफ्ट नौवीं मंजिल पर पहुंची तो एक महिला ने उससे अपना कुत्ता लेकर लिफ्ट से उतरने के लिए कहा. महिला ने कहा कि उसे एलर्जी की प्रॉब्लम है, इसलिए वह अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट से उतर जाए, लेकिन पीड़ित ने लिफ्ट से उतरने से मना कर दिया. इसके बाद जैसे ही लिफ्ट लॉबी में पहुंची महिला का पति और एक सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और उसे गालियां देने लगे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने सुनील को दो तमांचे जड़ दिए, इसके बाद उसने उनकी छड़ी छीनकर  उनकी पिटाई शुरू कर दी. उसने उनके कुत्ते को दो बार लात भी मारी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद पीड़ित साकीनाका पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 504 ( जानबूझकर अपमान करने) के तहत एक एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बोले- 'जेल कैसा होता है अपने करीबी संजय राउत से पूछें उद्धव ठाकरे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार
अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड
जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा? 29 युवकों ने किया सुसाइड
महाराष्ट्र BJP की नई पहल, 'धन्यवाद मोदीजी' नाम से अभियान शुरू
महाराष्ट्र BJP की नई पहल, 'धन्यवाद मोदीजी' नाम से अभियान शुरू
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget