एक्सप्लोरर

Maharashta Politics: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'रेपिस्ट और हत्यारों को रिहाई के बाद दिया जाता है चुनावी टिकट'

Former CM Uddhav Thackeray: शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और वह आजादी की रक्षा करने वाले किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने को तैयार हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और वह आजादी की रक्षा करने वाले किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने को तैयार हैं. ठाकरे ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही, जहां उन्होंने पहली बार वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के साथ मंच साझा किया और उनके साथ हाथ मिलाने का संकेत दिया.

साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रेपिस्ट और हत्यारों को बरी कर दिया जाता है, रिहाई के बाद उन्हें सम्मानित किया जाता है और चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाता है. यह हिंदुत्व नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति का अनुसरण किया जा रहा है.

'देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा'
प्रकाश आंबेडकर संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर के पोते हैं. उद्धव ठाकरे के दादा 'प्रबोधनकार' केशव सीताराम ठाकरे के कार्यों को दर्शाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रबोधनकार डॉट कॉम को शुरू करने के मौके पर ये दोनों नेता एक साथ थे. इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. उन लोगों को बाहर फेंकने की जरूरत है जो सत्ता के लालची हैं. मैं उन लोगों से हाथ मिलाने को तैयार हूं जो आजादी की रक्षा करना चाहते हैं. मौजूदा समय में फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति का अनुसरण किया जा रहा है.

'रेपिस्ट और हत्यारों को किया जाता है सम्मानित'
उद्धव ठाकरे ने प्रकाश आंबेडकर को ज्ञान और जानकारी से भरपूर व्यक्ति बताया. ठाकरे ने कहा कि वह और आंबेडकर वैचारिक रूप से एक ही मंच पर हैं और साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर हम साथ नहीं आते हैं तो हमें अपने दादा का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है. ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में गाय का मांस मिलने पर पीट-पीट कर मार डाला जाता है, लेकिन रेपिस्ट और हत्यारों को बरी कर दिया जाता है, रिहाई के बाद उन्हें सम्मानित किया जाता है और चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाता है. यह हिंदुत्व नहीं है. उनका इशारा बिल्किस बानो प्रकरण के सभी 11 अभियुक्तों की रिहाई की ओर था.

यह भी पढ़ें:-

Maharashtra: सावरकर पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत बोले- राहुल गांधी के बयान ने फेर दिया पानी....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget