एक्सप्लोरर

क्या नए साल पर शरद पवार- अजित पवार आएंगे साथ? NCP प्रमुख की मां के बयान से अटकलें तेज

Maharashtra Politics: इससे पहले अजित पवार शरद पवार को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे थे. इसके बाद भी दोनों नेताओं के साथ आने की अटकलें तेज हो गईं थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि शरद पवार और अजित पवार एक साथ आ सकते हैं. वहीं अब अजित पवार की माता आशाताई पवार के बयान से एक बार सियासी हल्कों में दोनों दिग्गजों के एक साथ आने के कयास लगने शुरू हो गए हैं.

दरअसल, नए साल के मौके पर आशाताई ने पवार परिवार के एक साथ आने की बात कही है. अजित पवार की माता साल के पहले दिन  पंढरपूर मे भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए गईं थी, जहां उन्होंने चाचा (शरद पवार) और भतीजे (अजित पवार) के एक साथ आने के लिए भगवान से प्रार्थना की. इसके बाद से सियासी गलियारों में ये सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि क्या पवार परिवार फिर से एक साथ आएगा.  

शरद पवार से अलग हो बीजेपी के साथ गए अजित पवार
बता दें कि 1 साल पहले बाद अजित पवार शरद पवार से अलग होकर बीजेपी के साथ चले गए थे. अजित पवार की पार्टी को कानूनी मान्यता मिलने में भी सफलता मिली और उसके बाद विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिली. चुनाव के बाद अजित पवार खुद डिप्टी सीएम बन गए और पार्टी को भी सत्ता में रखा तो दूसरी तरफ शरद पवार की पार्टी विपक्ष में है.

चाचा के जन्मदिन पर घर पहुंचे थे अजित पवार
शरद पवार के जन्मदिन के मौके पर उनके भतीजे, एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.  उनके साथ उनका पूरा परिवार था और कई बडे़ नेता भी मौजूद रहे. यह नजारा देखने के बाद पवार की फैमिली एकसाथ आने की अटकलें चल रहीं थी. राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है. इसलिए शरद पवार के घर जन्मदिन पर जाना और आज अजित पवार की माता ने चाचा भतीजा एकसाथ आने की इच्छ व्यक्त करना यह बड़े संकेत मिल रह हैं.

ये भी पढ़ें

साल के पहले दिन राज ठाकरे का आक्रामक पोस्ट, 'विधानसभा चुनाव में जो हुआ भूल जाओ, मैं जल्द ही...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget