एक्सप्लोरर

Maharashtra में सियासी घमासान के बीच जानिए Raj Thackeray की राजनीति का पैटर्न, कब किससे बनायी करीबी, कब किससे हुए दूर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. फिलहाल राज ठाकरे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीस बाजने के एलान के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे लाउडस्पीकर विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में राज ठाकरे ने हनुमान चालीसा बजाने का एलान किया है. जिसके बाद उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज हो गए हैं. बहरहाल महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच चलिए जानते हैं राज ठाकरे की राजनीति का पैटर्न कैसा रहा है और उन्होंने कब किससे करीबी बनाई है और कब किससे किनारा किया है.

राज ठाकरे कौन हैं

  • राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष है
  •  9 मार्च 2006 को उन्होंने पार्टी की स्थापना की थी
  •  शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे के भतीजे है
  • बाल ठाकरे की तरह ही दमदार और भड़काऊ भाषण के लिए जाने जाते हैं
  • महाराष्ट्र की राजनीति में अपना मुकाम बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है

 राज ठाकरे का अब तक चुनावों में कैसा रहा है प्रदर्शन

साल

चुनाव

सीटें जीती

2009

विधानसभा चुनाव

13

2009

लोकसभा चुनाव

0

2012

बीएमसी

28

2014

विधानसभा चुनाव

1

2014

लोकसभा चुनाव

0

2017

बीएमसी

7

2019

लोकसभा चुनाव

नही लड़ा

2019

विधानसभा चुनाव

1

 

राज ठाकरे कब किससे दूर हुए और किसके करीब आए

  • नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तब राज ठाकरे ने मोदी की जमकर तारीफ की थी.
  • वह  2011 में 9 दिन के दौरे पर गुजरात का विकास देखने गए थे. हालांकि 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद राज ठाकरे के सुर बदल गए.
  • इसके बाद राज ठाकरे ने पीएम बने मोदी पर चौतरफा हमला शुरू किया.
  • बीच के साल में राज ठाकरे ने राहुल गांधी के पीएम बनने की वकालत भी की.
  •  2019 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के शरद पवार के करीबी हो गए.
  •  2019 लोकसभा में कांग्रेस-एनसीपी के लिए राज ठाकरे ने प्रचार भी किया.
  •  2019 में विधानसभा चुनाव 101 सीटों पर अकेले लड़ा.

 राज ठाकरे के साथ कब कौन सा विवाद जुड़ा

  • फरवरी 2008 में राज ठाकरे ने एक हिंसक आंदोलन चलाया जिसमें मुंबई में काम करने वाले उत्तर भारतीयों खास तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को निशाना बनाया गया और उनके साथ हिंसा की गई.
  • 2008 में अभिषेक बच्चन की फिल्म द्रोण के प्रोमो लॉन्चिंग का कार्यक्रम था, जिसमें जया बच्चन भी शामिल हुई थी. जया बच्चन ने कहा था, 'हम यूपी के लोग हैं. हमें हिंदी में बात करनी चाहिए - जया बच्चन के मराठी भाषा के ऊपर दिए बयान के बाद राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने मुंबई में कई जगह बच्चन परिवार की फिल्मों के दौरान तोड़ फोड़ की थी.
  • 2008 में ही राज ठाकरे ने अमिताभ पर आरोप लगाया कि वो रहते तो महाराष्ट्र में हैं कमाते खाते भी वहीं हैं लेकिन मराठियों के लिए कुछ नहीं करते.
  • मनसे कार्यकर्ताओं ने 2008 में मुंबई में अंग्रेजी साइन बोर्ड को काला करना शुरू किया। उनकी जगह पर मराठी साइन बोर्ड लगाने की बात कही गई.
  • 2 अक्टूबर 2009 को राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वेक अप सिड पिक्चर का विरोध किया क्योंकि इसमें मुंबई को इसके पुराने नाम बम्बई से संबोधित किया गया था.
  • 2010 में आईपीएल-3 के दौरान शिवसेना के साथ मिलकर राज ठाकरे की पार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मुंबई में खेलने से रोक दिया था. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में यह फैसला लिया गया था.
  • 2020 में दिया था विवादित बयान - दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में यह मीटिंग (तबलीगी जमात) हुई. लॉकडाउन के वक्त जमात के इस जमावड़े से कोरोना से जंग को नुकसान पहुंचा.ऐसे लोगों को तो गोली मारकर खत्म कर देना चाहिए.
  •   2022 में दिया ये विवादत बयान- 3 मई तक इंतजार करने' और इसके बाद लाउडस्पीकर नहीं हटाने वाली मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कह. राज ठाकरे ने एलान किया है कि जहां लाउडस्पीकर्स लगे हुए है, वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: लाउडस्पीकर विरोधी अभियान के बीच MNS कार्यकर्ताओं की धरपकड़, राज ठाकरे पर कई मुकदमे दर्ज, भड़काऊ अपील के बाद भेजा नोटिस

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई सहित तमाम बड़े शहरों में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत? चेक करें नए रेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget