एक्सप्लोरर

Maharashtra News: लाउडस्पीकर विरोधी अभियान के बीच MNS कार्यकर्ताओं की धरपकड़, राज ठाकरे पर कई मुकदमे दर्ज, भड़काऊ अपील के बाद भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. वहीं राज ठाकरे की लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के एलान के बाद पुलिस ने एमएनएस कार्यकर्ताओं की धरपकड़ तेज कर दी है.

मुंबई: अजान के जवाब में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाने के राज ठाकरे (Raj Thackrey) के एलान के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में हलचल है. पुलिस राज ठाकरे की पार्टी MNS के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ में जुटी है. वहीं राज ठाकरे को नोटिस भेजा गया है.

गौरतलब है कि लाउडस्पीकर विवाद में राज ठाकरे और शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार आमने-सामने आ गए है. आज टकराव की आशंका है क्योंकि कल यानी मंगलवार को राज ठाकरे ने एक अपील की थी. इस अपील में लिखा, "देश के तमाम हिंदू भाइयों से मेरी विनती है कि कल यानी 4 मई के दिन जहां-जहां लाउडस्पीकर पर अजान दी जाती है वहां आप लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएं और लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है यह उन्हें भी समझने दें.''

ठाकरे ने एक खुले पत्र में लोगों से क्या कहा?

ठाकरे ने एक खुले पत्र में लोगों से कहा कि अगर वे ‘अजान’ की आवाज से परेशान हों तो 100 नंबर डायल करके पुलिस में शिकायत करें. मनसे नेता ने कहा, ‘‘रोज शिकायत होनी चाहिए.’’ वहीं राज ठाकरे के इरादे भांपकर मुंबई पुलिस ने उन्हें CRPC की धारा 149 के तहत नोटिस भेजा है. इससे पहले औरंगाबाद पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लगा दी.राज ठाकरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 यानी दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना, धारा 116 यानी जेल की सजा वाले अपराध के लिए उकसाना  और धारा 117 यानी जनता या 10 से अधिक व्यक्तियों द्वारा अपराध के लिए उकसाना  शामिल है. ये ऐसी धारायें हैं जिनमें राज ठाकरे की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

मनसे प्रमुख की धमकी के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई

इधर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, डीजीपी सेठ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मनसे प्रमुख की धमकी की पृष्ठभूमि में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की.सेठ ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या से निपटने में सक्षम है. राज्य में एसआरपीएफ और होमगार्ड तैनात किए गए हैं.’’ डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

 मनसे नेताओं ने सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

राज ठाकरे की पार्टी के नेता यशवंत किल्लेदार ने कहा, ''औरंगाबाद में दर्ज FIR मामले में राज ठाकरे अपनी लीगल टिम से चर्चा करेंगे और सलाह के आधार पर ABA दायर करना है या नही इसपर निर्णय लेकर सम्बंधित के कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा सकते है.''  मनसे नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पार्टी प्रमुख के खिलाफ आगे कार्रवाई की गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे. मनसे के ठाणे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की. औरंगाबाद में राज ठाकरे की रैली के आयोजकों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में मंगलवार को सामने आए कोरोना के 182 नए मामले, एक मरीज की मौत

Mumbai News: अखबारों में देवताओं की तस्वीर पर रोक की मांग वाली PIL बॉम्बे हाइकोर्ट ने खारिज की, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
अब NCP को लगेगा झटका? प्रताप देशमुख ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget