एक्सप्लोरर

मुंबई: बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी केस में सामने आया जामताड़ा कनेक्शन, वासेपुर से भी जुड़े तार

Mumbai News in Hindi: मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में जूलर्स को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर लगातार धमकियों के मामले सामने आ रहे हैं. इन मामलों में अब फिल्मी सीन शुरू हो गया है. बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी के मामले में अब जामताड़ा कनेक्शन सामने आ गया है. साथ ही वासेपुर से भी तार जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

पुलिस जांच में पता चला कि मुंबई,ठाणे और राज्य के अन्य जिलों में लॉरेंस बिश्नोई वे नाम पर जिन सराफा व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को अब तक फिरौती के लिए धमकाया गया. उन मामलों में अब तक पकड़े गए आरोपी कुछ झारखंड के धनबाद जिले के जामताड़ा इलाके के रहने वाले हैं. 

जामताड़ा-वासेपुर से जुड़े तार

जांच में सामने आया है कि पकड़े गए कई आरोपी झारखंड के कुख्यात साइबर फ्रॉड नेटवर्क जामताड़ा से जुड़े हैं और धनबाद जिले के वासेपुर के निवासी हैं. सूत्रों के मुताबिक गिरोह का सरगना जामताड़ा इलाके से ही नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है. उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड में डेरा डाले हुए है.

पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए 9 आरोपी

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में जूलर्स को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा मामले में बोरिवली के एक जूलर से 30 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोगों को दबोचा गया है. 

आरोपियों ने 18 से 24 फरवरी के बीच वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर व्यापारी को 'बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम' देने की धमकी दी थी. इसी तरह विलेपार्ले के एक सराफा व्यापारी अजित जैन को भी 20 लाख की फिरौती मांगी गई इस केस में भी 5 आरोपी पकड़े गए जिसमें 2 जामताड़ा के रहने वाले हैं.

बोरीवली में जाल बिछाकर दबोचा 

बोरीवली ज्वेलर केस में पुलिस ने सबसे पहले माहिम में जाल बिछाकर रियाजुद्दीन मोहम्मद बशीर (29) को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर बांद्रा और जोगेश्वरी (पश्चिम) से मोहम्मद फैय्याज उर्फ सद्दाम (27), मोहम्मद आश्रफूल अंसारी (36) और मोहम्मद अरबाज अंसारी (27) को गिरफ्तार किया गया. इसके पहले विलेपार्ले पुलिस 5 और बोरिवली पुलिस 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है.

इस चाल से पुलिस ने फंसाया

केस की गंभीरता देखते हुए बोरिवली पुलिस ने पीड़ित जूलर को भरोसे में लेकर आरोपियों से बातचीत जारी रखने को कहा. आरोपियों को विश्वास दिलाया गया कि रकम नकद नहीं, सोने के सिक्कों में दी जाएगी. तय योजना के मुताबिक जब माहिम में आरोपी बशीर सोना लेने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया.

VPN और इंटरनेशनल नंबर से धमकी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के मकानों में रहकर वीपीएन और इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल करते थे, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके. सोशल मीडिया पर जूलर्स के विज्ञापन देखकर उनका बैकग्राउंड खंगाला जाता और फिर स्क्रिप्टेड धमकी भरे कॉल-मैसेज भेजे जाते थे. साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद गिरोह ने गैंगस्टर के नाम पर डर पैदा कर वसूली का नया तरीका अपनाया.

लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं गैंग मेंबर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के कई सदस्य धनबाद में लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं. बदमाशों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है, जो मुंबई और आसपास के जिलों में छिपे हो सकते हैं. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

बोरिवली जूलर ने क्या बताया?

बोरिवली के जूलर राजेश पटेल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे थे. डर के कारण उन्होंने एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे. दोबारा मांग आने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मामला

इधर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में विशेष अदालत ने मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों की पुलिस हिरासत 4 मार्च तक बढ़ा दी है. जांच अधिकारी ने बताया कि हथियारों से जुड़ी कुछ अहम बरामदगी अभी बाकी है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे बोले, 'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है, जिन्होंने...'
'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले आदित्य ठाकरे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget