एक्सप्लोरर

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार कब करेगी कुपोषण पर 'वार', ठाणे में हैं सबसे ज्‍यादा कुपोषित बच्चे

Thane: सीएम एकनाथ शिंदे के ठाणे जिले में 1852 कुपोषित बच्चे हैं. राज्य महिला और बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने ठाणे के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्वेक्षण किया है, जिसमें ये बात सामने आई है.

Maharashtra News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के ठाणे (Thane) जिले में 1852 कुपोषित बच्चे हैं. महाराष्‍ट्र सरकार के अपने सर्वेक्षण से इस बात का पता लगाया. राज्य महिला और बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने ठाणे के शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह सर्वेक्षण किया है. इसमें सामने आया है कि 181 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित और 1671 बच्चे मध्यम कुपोषित हैं, जबकि मध्यम कम वजन और काफी कम वजन के 23034 बच्चे पाए गए हैं.

कुपोषण और बाल मृत्यु दर को लेकर राज्य सरकार क्या कदम उठा रही है, इसे लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना समेत अन्य पार्टियों ने विधान परिषद सवाल उठाया था. महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने विधान परिषद में इसका लिखित जवाब दिया. मंत्री ने ठाणे जिले में शहरी और ग्रामीण परियोजनाओं के तहत माताओं और बच्चों की पोषण स्थिति जाहिर की. ठाणे जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत 16 परियोजनाएं हैं. इनमें से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ-आठ परियोजनाएं हैं.

अदिति तटकरे ने क्या बताया
इसके अनुसार मार्च 2023 की मासिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 266049 बच्चों का वजन किया गया था. इनमें से साधारण वजन के 243009, मध्यम और कम वजन के 20361, जबकि काफी कम वजन के 2679 बच्चे पाए गए. यानी कम वजन के बच्चों की संख्या 23034 तक पहुंच गई है. मंत्री अदिति तटकरे ने जवाब में बताया कि एकीकृत बाल विकास सेवा योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी केंद्र की और 50 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की है.

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कुपोषण से निपटने के लिए माता और बच्चे को पोषण के लिए पर्याप्त मदद दी जा रही है. कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम बाल विकास केंद्र शुरू किए गए हैं. इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी शहरी बाल विकास केंद्र शुरू किए जा रहे हैं.

Landslide in Maharashtra: रायगढ़ में आज फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, 81 लोग अब भी हैं लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भड़के संजय राउत, पूछा- 'क्या कैबिनेट में एक भी मर्द नहीं जो...'
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget