एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में शिवसेना उम्मीदवार ने निर्दलीय प्रत्याशी की कर दी पिटाई, MLC चुनाव से पहले इस बात को लेकर विवाद

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में MLC चुनाव से पहले एक विवाद हो गया है. शिवसेना उम्मीदवार ने अपने नाम से मिलते-जुलते एक प्रत्याशी की पिटाई कर दी है.

Maharashtra MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नासिक से शिवसेना के एक उम्मीदवार ने शुक्रवार को उस निर्दलीय उम्मीदवार को कथित तौर पर पीट दिया जिसका नाम उनके नाम से मिलता जुलता था. शिवसेना उम्मीदवार का मानना ​​था कि यह मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने और उनकी जीत की संभावनाओं को कम करने की एक चाल है.

नासिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार किशोर भीकाजी दराडे और अहमदनगर के कोपरगांव निवासी निर्दलीय उम्मीदवार किशोर प्रभाकर दराडे के समर्थकों के बीच नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कहासुनी के बाद हाथापाई होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

यह घटना यहां संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में हुई. इसमें शिवसेना उम्मीदवार किशोर भीकाजी दराडे ने अपने हमनाम को नामांकन दाखिल करने से रोकने की कोशिश की. किशोर भीकाजी दराडे इस निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भी हैं. एमएलसी ने दावा किया कि हमनाम एक अज्ञात व्यक्ति था और उसे प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुलवे द्वारा चुनाव मैदान में उतारा गया.

नासिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव हमनाम की लड़ाई बनता जा रहा है, क्योंकि संदीप गुलवे नाम के तीन व्यक्ति मैदान में हैं. एमएलसी दराडे ने किसी के साथ मारपीट करने के आरोपों का खंडन किया, और उन्हें तथा दूसरे दराडे को नासिक रोड पुलिस थाने ले जाया गया. हालांकि, देर शाम तक मारपीट के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था.

इस सीट के लिए कुल 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जिनमें दो दराडे और तीन गुलवे शामिल हैं. नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जून है. मतदान 26 जून को होगा और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'दो प्रत्याशियों को एक जैसे चुनाव चिन्ह', सतारा में मिली हार पर शरद पवार गुट का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget