एक्सप्लोरर

'दो प्रत्याशियों को एक जैसे चुनाव चिन्ह', सतारा में मिली हार पर शरद पवार गुट का बड़ा दावा

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: शरद पवार की एनसीपी ने सतारा लोकसभा सीट पर हार की वजह चुनाव चिन्ह को बताया है. इसको लेकर पार्टी चुनाव आयोग से संपर्क करने की योजना बना रही है.

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा किया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि एक निर्दलीय उम्मीदवार और उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह एक जैसा होने की वजह से मतदाता भ्रमित हो गए, इसकी वजह से ही उन्होंने एक सीट भी खो दी. एनसीपी (SP) की तरफ से कहा गया कि लोकसभा चुनाव के एक समान चुनाव चिन्ह की वजह से कई सीटों पर उनके जीत के अंतर को भी कम कर दिया. अब एनसीपी (SP) इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करने की योजना बना रहा है.

बता दें कि पिछले साल जुलाई में एनसीपी का विभाजन होने के बाद शरद पवार गुट को तुतारी (तुरही बजाता हुआ व्यक्ति) का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था, वहीं इस लोकसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार को पिपानी' (तुरही) नाम का एक चुनाव चिन्ह दिया गया जो कि एनसीपी (SP) के चुनाव चिन्ह के समान दिखता है.  

सतारा सीट हार की वजह चुनाव चिन्ह
एनसीपी (SP) की तरफ से दावा किया गया है कि एक समान दिखने वाले चुनाव चिन्ह की वजह से वे सतारा लोकसभा सीट हार गए. क्योंकि मतदाताओं में चुनाव चिन्ह को लेकर भ्रम था. सतारा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार संजय गाडे को पिपानी चुनाव चिन्ह की वजह से 37,062 वोट मिले. जबकि एनसीपी (SP) के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे बीजेपी के उदयनराजे भोसले से 32,771 वोटों के अंतर से हार गए. मामले को लेकर शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा वे मामले को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे. एनसीपी (SP) की तरफ से दावा किया गया कि समान चुनाव चिन्ह की वजह से ही कई सीटों पर जीत का अंतर भी कम हो गया. उन सीटों पर पिपानी चुनाव चिन्ह वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने 40 से 50 हजार वोट हासिल किए.

डिंडोरी लोकसभा भी कुछ ऐसा ही हुआ 
एनसीपी (SP) प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि डिंडोरी लोकसभा सीट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां एनसीपी केंद्रीय राज्य मंत्री भारती पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी. वहां पिपानी चुनाव चिह्न की वजह से निर्दलीय उम्मीदवार बाबू भागरे को 1,03,632 वोट मिले. लेकिन किस्मत अच्छी रही कि यहां एनसीपी (SP) के उम्मीदवार भास्कर भगारे ने बड़ी बढ़त ली थी. जिसकी वजह से वो 1.13 लाख वोटों से जीत गए.

निर्दलीय को एनसीपी (SP) उम्मीदवार समझ मिले वोट
जयंत पाटिल ने कहा बीड में भी एक निर्दलीय उम्मीदवार अशोक थोराट ने एनसीपी (SP) के समान चिन्ह होने की वजह से 54,850 वोट हासिल किए. इसी सीट पर एनसीपी (SP) के उम्मीदवार बजरंग सोनवणे ने बीजेपी की पंकजा मुंडे के खिलाफ 6,553 वोटों से जीत हासिल की. जो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा था वो राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं था. लेकिन मतदाताओं ने एनसीपी का उम्मीदवार समझकर निर्दलीय को वोट किए. बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में एनसीपी (SP) को 8 सीटों पर जीत मिली है.  

यह भी पढ़ें: चुनाव नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे की बढ़ेगी टेंशन? शिंदे गुट के नेता कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget