एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानें- 5 सीटों पर किसका किससे मुकाबला?

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया है. इन पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. इस बीच जानिए चुनावी रण में किसका किससे मुकाबला है.

Maharashtra Lok Sabha Elections First Phase Voting: महाराष्ट्र में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन था. आज शाम पहले चरण का प्रचार खत्म हो चुका है. महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव होने हैं, जहां पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा. पहले चरण में रामटेक, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में वोट डाले जाएंगे. इसके नतीजे 4 जून को सामने आएंगे.

महाराष्ट्र में 19 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पांच निर्वाचन क्षेत्रों में पांच में से चार निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई होगी. जबकि रामटेक में, यह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सबसे पुरानी पार्टी के बीच वर्चस्व की लड़ाई है देखने को मिलेगी.

महाराष्ट्र में कितनी लोकसभा सीटें?
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. यूपी के बाद सबसे ज्यादा सीट महाराष्ट्र में ही है. इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में यूपी के बाद महाराष्ट्र बहुत महत्व रखता है. ज्यादा से ज्यादा सीट जितने की होड़ में तमाम पार्टियां एक्टिव मोड में काम कर रही हैं. महाराष्ट्र के अलावा देशभर में पहले चरण के लिए 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान होगा.

महाराष्ट्र में पहले चरण में कब है मतदान?
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, 2024 को निर्धारित है. इस दिन पांच सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वो पांच सीटें हैं रामटेक (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट), नागपुर (सामान्य श्रेणी की सीट), भंडारा-गोंदिया (सामान्य श्रेणी की सीट), गढ़चिरौली-चिमूर (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) चंद्रपुर (सामान्य श्रेणी की सीट).

किसका किससे होगा मुकाबला?
चंद्रपुर में महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर के बीच मुकाबला होगा. भंडारा-गोंदिया में बीजेपी उम्मीदवार सुनील मेंढे का मुकाबला कांग्रेस के प्रशांत पडोले से होगा. गढ़चिरौली-चिमूर में भी बीजेपी के मौजूदा सांसद अशोक नेते और कांग्रेस नेता नामदेव किरसन के बीच सीधी टक्कर होगी. वहीं रामटेक सीट की अगर बात करें तो कांग्रेस ने रश्मि बर्वे को यहां से टिकट दिया है जिनका मुकाबला शिंदे गुट के शिवसेना उम्मीदवार राजू परवे के साथ होगा.

महाविकास अघाड़ी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव?
शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में 21 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर, एनसीपी (एसपी) शरद पवार गुट की पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें: 'अगर आप बहू बनकर भी आएंगी तो...', अजित पवार ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget