एक्सप्लोरर

'अगर आप बहू बनकर भी आएंगी तो...', अजित पवार ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए क्यों कही ये बात?

Sharad Pawar Remark: महाराष्ट्र में शरद पवार के एक बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है. शरद पवार के 'बाहरी पवार' वाले बयान पर अब उनके भतीजे अजित पवार ने पलटवार किया है.

Sharad Pawar on Ajit Pawar: शरद पवार के एक बयान से महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ गया है. शरद पवार ने अजित गुट पर निशाना साधते हुए उसे 'बाहरी पवार' बताया था. इसके बाद से दोनों गुटों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. हालांकि अपने बयानों को लेकर कुछ दिन पहले शरद पवार ने सफाई भी दी थी लेकिन इस बयान पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब अजित पवार ने चाचा के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से जब शरद पवार के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया लेकिन इससे पहले वो कुछ भी बोलती उनकी आंखों में आंसू आ गए. आज अजित पवार ने एक जनसभा को संबोधित किया और शरद पवार के इस बयान पर तीखा हमला बोला.

इंदापुर में वकीलों और डॉक्टरों की एक सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने एक डॉक्टर महिला का नाम लेकर शरद पवार पर निशाना साधा और कहा, 'अगर आप बहू बनकर भी आएंगी तो भी हम आपको बाहरी नहीं कहेंगे. हमारी लक्ष्मी हैं' इसलिए आपको अपने मरीजों से पूछना चाहिए कि राजनीति में क्या चल रहा है. अजित पवार ने भी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारा नाम लो तो अच्छा बोलो, दूसरों का नाम लो तो जोर से बोलो.

अजित पवार आज बारामती, दौंड और इंदापुर के दौरे पर हैं. अजित पवार तीनों जगहों पर डॉक्टरों और वकीलों से मुलाकात करने वाले हैं. दौरे की शुरुआत इंदापुर से हुई है. अजित पवार इंदापुर में वकीलों और डॉक्टरों की बैठक ले रहे हैं. अजित पवार विधायक दत्तात्रेय भरणे, विधायक यशवंत माने, प्रदीप गर्टकर, प्रवीण माने के साथ इंदापुर पहुंचे हैं.

साथ ही उन्होंने सुप्रिया सुले पर भी निशाना साधा. उन्होंने सुप्रिया सुले पर आरोप लगाया है कि मैंने मौजूदा सांसद के लिए वोट मांगा लेकिन कोई केंद्रीय प्रोजेक्ट यहां नहीं आया. उन्होंने राहुल गांधी की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को विकल्प के तौर पर देखा जाएगा तो क्या होगा. 

ये भी पढ़ें: Exclusive: एबीपी-सी वोटर सर्वे पर सीएम एकनाथ शिंदे बोले, 'अबकी बार फिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget