एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की इन लोकसभा सीटों पर कभी भी एलान कर सकती है BJP, कैंडिडेट के नाम फाइनल

Maharashtra Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. चुनाव तारीखों के एलान में अब ज्यादा समय नहीं रहा है. ऐसे में अब पार्टी जल्द कैंडिडेट के नाम का एलान कर सकती है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर बीजेपी (BJP) इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों का एलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं. सूत्रों की मानें तो बीजेपी उन सीटों पर नामों का एलान करेगी जिसमें पिछले चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था. महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. 

बीजेपी ने 2019 का लोकसभा चुनाव अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर लड़ा था. बीजेपी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि शिवसेना को 23 सीटें दी गई थीं. पिछले चुनाव में बीजेपी को 23 सीटों पर जीत मिली थी जबकि दो पर उसे हार का सामना करना पड़ा. जिन सीटों पर बीजेपी हारी वह शरद पवार के गुट वाली एनसीपी की पारंपरिक सीट बारामती थी.  बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले 686714 वोट पाकर जीती थीं. उन्हें 52.63 प्रतिशत वोट मिला था. जबकि चंद्रपुर में कांग्रेस के सुरेश नाराय़ण धनोरकर ने चुनाव जीता था. उनको 559507 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 45.18 प्रतिशत था. बारामती से बीजेपी के कंचल राहुल कूल खड़े हुए थे. राहुल को 530940 वोट मिले थे. जबकि चंद्ररपुर से अहीर हंसराज गंगाराम खड़े हुए थे उनके पक्ष में 514744 वोट पड़े थे. वोटों का आंकड़ा देखें तो हार और जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. 

बारामती पर फंस सकता है पेंच
2024 का चुनाव महाराष्ट्र के लिए काफी अलग रहने वाला है क्योंकि यहां राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. शिवसेना और एनसीपी दोनों के ही दो गुट हो गए हैं. शिवसेना और एनसीपी दोनों का एक हिस्सा अब बीजेपी के साथ सत्ता में है. ऐसे में बारामती से बीजेपी का कैंडिडेट खड़ा होगा या अजित पवार के गुट वाली एनसीपी का, यह अभी तय नहीं हो पाया है. हालांकि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम जोरशोर से लिया जा रहा है. माना जा रहा है कि वह अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ खड़ी हो सकती हैं. हालांकि असली तस्वीर तब साफ होगी जब बीजेपी के उम्मीदवार का एलान होगा.

ये भी पढ़ें- मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए जीशान सिद्दीकी, सोशल मीडिया पर कहा- 'जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget