एक्सप्लोरर

मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए जीशान सिद्दीकी, सोशल मीडिया पर कहा- 'जल्द ही...'

Zeeshan Siddique: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी इस वक्त कांग्रेस पर बिफरे हुए हैं. वह मुंबई में कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष थे. जीशान को अब इस पद से हटा दिया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) ने कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर अजित पवार (Ajit Pawar) के गुट वाली एनसीपी ज्वाइन कर ली थी. बाबा के फैसले का असर उनके बेटे के राजनीतिक करियर पर पड़ता नजर आ रहा है. दरअसल, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) कांग्रेस की युवा शाखा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष थे जिन्हें इस पद से हटा दिया गया है. कांग्रेस के फैसले पर जीशान की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना किसी आधिकारिक सूचना के उन्हें इस पद से हटा दिया गया. 

उधर, मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बयान जारी कर जीशान सिद्दीकी के स्थान पर युवा संगठन की मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव के नाम की घोषणा की. इससे पहले वह शहर में पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रमुख रह चुके हैं. श्रीनिवास ने मुंबई युवा शाखा में यादव के अलावा आईवाईसी के पूर्व सचिव सहित आठ पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया है. 

पिता बाबा सिद्दीकी ने भले ही पार्टी बदल ली हो लेकिन बेटे जीशान ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया था और वह कांग्रेस में बने हुए थे. वह मुंबई में बांद्रा (पूर्व) सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. पद से हटाए जाने पर जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के उन्हें पद से हटा दिया.

पैरवी से नहीं मिला था पद- जीशान
जीशान सिद्दीकी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ''मुझे मुंबई युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए 88,517 वोट प्राप्त हुए थे, जो मुंबई युवा कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक है. यह कोई नामांकित पद नहीं है जो मुझे नेताओं की पैरवी करने या उनकी हां में हां मिलाने से मिला. मुझे चुनाव प्रक्रिया में सबसे अधिक अंतर से चुना गया है.'' कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्होंने संगठन को 12 साल दिए हैं और जल्द ही क्षेत्र के विकास पर मीडिया को संबोधित करेंगे.

जीशान ने फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
जीशान सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘‘संगठन को 12 साल देने और तीन बार चुनाव लड़ने के बाद भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे पद से हटाने के बारे में पार्टी से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली, मुझे इस बारे में मीडिया और सोशल मीडिया से पता चला. मैं उन 88,517 (युवा कांग्रेस सदस्यों) के प्रति जवाबदेह हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया और मैं जल्द ही इस बारे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा.’’

ये भी पढ़ें- Buldhana: महाराष्ट्र के बुलढाणा में मरीजों को सड़क पर लिटाया, पेड़ से स्लाइन की बॉटल बांध किया इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget