एक्सप्लोरर

MLC Oath Ceremony: पंकजा मुंडे, सदाभाऊ, मिलिंद समेत महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्वाचित 11 एमएलसी ने ली शपथ

Maharashtra MLCs Swearing Ceremony: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए नव निर्वाचित 11 एमएलसी ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. 11 में से नौ एमएलसी महायुति के हैं. जबकि दो एमवीए के हैं.

Maharashtra MLCs Swearing Ceremony: महाराष्ट्र विधान परिषद के 11 निर्वाचित एमएलसी न रविवार (28 जुलाई) को  विधान भवन में अपने पद की शपथ ली. विधान परिषद के उपाध्यक्ष डाॅ. नीलम गोरे ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे भी मौजूद थे. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 12 जुलाई को हुए विधान परिषद चुनावों में 11 में से नौ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उन सभी ने जीत दर्ज की.

महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. महाराष्ट्र में 11 एमएलसी सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें महायुति के 9 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जबकि महाविकास अघाड़ी के 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे. एनसीपी शरद पवार गुट के जयंत पाटिल को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा.

ये हैं एमएलसी पद की शपथ लेने वाले एमएलसी
 
1. पंकजा मुंडे-बीजेपी 2. योगेश टिलेकर-बीजेपी 3. अमित गोरखे-बीजेपी 4. परिणय फुके-बीजेपी 5. सदाभाऊ खोत-बीजेपी 6. भावना गवली-शिंदे शिवसेना 7. कृपाल तुमान-शिंदे शिवसेना 8. शिवाजी गरजे-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  9. राजेश विटेकर-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, 10. प्रज्ञा सातव-कांग्रेस 11. मिलिंद नार्वेकर-उद्धव ठाकरे पार्टी. 

एमएलसी चुनाव में एमवीए को झटका 

महाविकास अघाड़ी के 12 उम्मीदवारों में से एक सीट पर शिवसेना ठाकरे गुट के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर और जयंत पाटिल के बीच लड़ाई थी. कांटे की टक्कर में मिलिंद नार्वेकर ने जीत हासिल की. जबकि एनसीपी शरद पवार गुट के प्रत्याशी पाटिल चुनाव हार गए. एमएलसी चुनाव परिणाम को महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसके उलट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार के बीजेपी महागठबंधन का पलड़ा भारी साबित हुआ. 

विधान परिषद में बीजेपी के युवा चेहरे

बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में युवा चेहरे पर दांव खेला था, जिसमें उसे सफलता भी मिली. बीजेपी के योगेश तिलेकर, परिणय फुके, पंकजा मुंडे और अमित गोरखे ने इस राणनीति के तहत जीत हासिल की. अमित गोरखे के रूप में मातंग समुदाय, योगेश टिलेकर के माध्यम से माली समाज और सदाभाऊ खोत के रूप में एक किसान और आंदोलनकारी विधान ​परिष में नजर आएगा. 

‘जिस तरह बजट बना है उसी तरह से नीति आयोग काम...’ संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget