एक्सप्लोरर

DA Hike in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाया, अब वेतन का इतने फीसद मिलेगा

Maharashtra News: मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसका फैसला किया गया. सीएमओ के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा.

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया. सीएमओ के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा. सीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है. शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र रोडवेज की बसों में 75 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. इससे राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, ''आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढोतरी का फैसला लिया गया है.'' उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे.

शिंदे ने कहा, ''डीए में की बढ़ोतरी अगस्त 2022 से नकद में भुगतान की जाएगी. कैबिनेट के फैसले की वजह से राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़ाकर 34 फीसद हो गया है.'' महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-2022 में अपने कर्मचारियों के वेतन पर एक लाख 12 हजार 62 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसे अब चालू वित्त वर्ष में बढ़कर एक लाख 31 हजार नौ सौ 86 करोड़ होने का अनुमान है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में 38 हजार 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके इस साल बढ़कर 45 हजार पांच सौ 12 करोड़ रुपये होने जाने का अनुमान है. 

और किन राज्य सरकारों ने बढ़ाया है डीए

इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में छह फीसदी का इजाफा करने की ऐलान किया था.इससे वहां के कर्मचारियों का डीए मूल वेतन का 28 फीसदी हो गया है. वहीं गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाया था. उसने यह बढ़ोतरी इस साल जनवरी से की थी.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर आरोप, कहा- आखिरी दिनों में मनमाने तरीके से फैसले लिए गए

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- फोन पर 'वंदे मातरम' कहना अनिवार्य नहीं, रजा एकेडमी ने जताया था एतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget