एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर आरोप, कहा- आखिरी दिनों में मनमाने तरीके से फैसले लिए गए

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मनमाने तरीके से फैसला लिया है.

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि सत्ता संभालने के पहले 40 दिनों में उनकी सरकार ने 750 फैसले लिए. शिंदे ने तत्कालीन महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे नीत पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मनमाने तरीके से आदेश जारी किए. सीएम ने दावा किया कि ठाकरे के जून के अंत में पद छोड़ने के बाद भी पिछली सरकार द्वारा कुछ आदेश जारी किए गए थे. शिंदे ने पूछा, आखिर उन फैसलों की समीक्षा क्यों नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने विपक्ष और उनके पूर्ववर्ती ठाकरे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, हमारी सरकार ''जमीनी स्तर पर कार्य करती है.'' नवगठित सरकार द्वारा पिछली सरकार के फैसलों पर रोक लगाये जाने के आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से नकार दिया.

उप मुख्यमंत्री भी लगा चुके हैं आरोप
इससे पहले महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में 400 सरकारी आदेश जारी किए और बजटीय आवंटन से पांच गुना अधिक राशि आवंटित की थी. उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि ये सरकारी आदेश ऐसे समय में जारी किए गए थे जब तत्कालीन सत्ताधारी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) एक विद्रोह के बाद अल्पमत में आ गया था. ये आदेश बड़े पैमाने पर विभिन्न विकास-संबंधित कार्यों के लिए धन आवंटन से जुड़े हैं. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि शिवसेना और तीन दलीय सरकार की वैधता संदेह के घेरे में थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आज लोग एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान, जानिए किसके लिए अनिवार्य है गाना

30 जून को सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ
दरअसल, 21 जून को वर्तमान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक वर्ग ने विद्रोह कर दिया था. जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को शपथ ली थी. बता दें कि 30 जून को शपथ लेने के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं.  

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार से सवाल- इस असंवैधानिक और अवैध सरकार में असली सीएम कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget