एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'शिकारी विधायक' संजय गायकवाड की बढ़ी मुश्किलें, टाइगर का दांत पहनने के मामले में केस दर्ज

Sanjay Gaikwad News: महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड ने कहा था कि उन्होंने 1987 में बाघ का शिकार किया था. अब वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर मामला दर्ज किया है.

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट वाली शिवसेना से विधायक संजय गायकवाड ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि उन्होंने 80 के दशक में एक बाघ का शिकार किया था और उसकी दांत को अपने गले में पहनते हैं. वहीं अब बुलढाणा से एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज कर लिया गया है. साथ ही राज्य के वन विभाग ने दांत भी जब्त कर लिया है.

दअसल, एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के इस दावे के कुछ दिनों बाद कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसके दांत को अपनी गर्दन पर पहना था, राज्य वन विभाग ने शनिवार (24 फरवरी) को सहायक उपकरण जब्त कर लिया और साथ ही उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. 

वन विभाग ने दर्ज किया मामला

अधिकारी ने बताया कि बाघ के दांत को फोरेंसिक पहचान के लिए भेजा गया है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. विधायक, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना से हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने एक बाघ का शिकार किया था. वन विभाग ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया और बाघ के दांत के को जब्त कर लिया है. बुलढाणा रेंज अधिकारी अभिजीत ठाकरे ने कहा, विधायक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

संजय गयकवाड ने कहा था? 

आपको बता दें कि विधायक संजय गायकवाड के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के गुट वाली शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र सामना (Saamana) ने भी शेयर किया था. शिवसेना विधायक संजय गायकवाड सोमवार को शिवाजी जयंती पर बुलढाणा में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे. इस दौरान वह खास पोशाक में नजर आए थे.

इसी कार्यक्रम में संजय गायकवाड गले में मोतियों की माला के अलावा एक विशेष प्रकार की माला पहने हुए थे जिसके बारे में सवाल पूछा गया था तो इस पर उन्होंने कहा, ''यह बाघ की दांत है. 1987 में मैंने बाघ का शिकार किया था और उसके दांत को निकाला था.'' बता दें कि संजय गायकवाड अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.  

ये भी पढ़ें: Mumbai Wall Collapsed: मुंबई के गोरेगांव में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget