एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में किसान सुसाइड के आंकड़े डराने वाले, मार्च में 250 और अप्रैल में 229 किसानों ने दी जान

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक लिखित जवाब में मंत्री मकरंद पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च में मराठवाड़ा और विदर्भ में 250 किसानों ने आत्महत्या की.

Maharashtra Farmers Suicide: महाराष्ट्र में किसानों की खुदकुशी के सरकारी आंकड़े सामने आए हैं. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने इस संबंध में विधानसभा में जानकारी दी है. महाराष्ट्र विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल मार्च और अप्रैल में 479 किसानों ने आत्महत्या की. राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने शुक्रवार (4 जुलाई) को विधानसभा में बताया कि इस साल मार्च और अप्रैल में प्रदेश में कुल 479 किसानों ने खुदकुशी की है.

महाराष्ट्र विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक लिखित जवाब में मंत्री मकरंद पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया, ''मार्च में मराठवाड़ा और विदर्भ में 250 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि अप्रैल में राज्य भर में 229 किसानों ने आत्महत्या की.'' इनमें से कई मृतक किसानों के परिजनों को अभी सहायता राशि नहीं मिली है और इस संबंध में जांच प्रक्रिया अभी जारी है.

मार्च में 250 मामलों में कितने को आर्थिक सहायता?

पाटिल ने बताया कि मार्च में किसानों की आत्महत्या के 250 मामलों में से 102 को सरकारी नियमों के अनुसार, आर्थिक सहायता के लिए पात्र पाया गया, जिनमें से 77 मामलों में सहायता राशि बांटी गई. कुल 62 को अपात्र पाया गया, जबकि 86 मामलों में जांच लंबित है.

अप्रैल में कितने किसानों ने की आत्महत्या?

महाराष्ट्र में अप्रैल महीने में कुल 229 किसानों ने आत्महत्या की. इनमें से 74 को सहायता के लिए पात्र पाया गया. मंत्री ने सदन को बताया कि इन 74 मामलों में से 33 में धनराशि जारी की गई है. 

मृतक किसानों के परिजनों को कितनी सहायता?

किसानों की खुदकुशी की कई वजहें हैं. 24 जनवरी, 2006 के सरकारी संकल्प (जीआर) के अनुसार, फसलों का खराब होना, राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों या लाइसेंस प्राप्त साहूकारों से लोन चुकाने में असमर्थता, बढ़ते कर्ज आदि के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों को वित्तीय सहायता के लिए पात्र माना जाता है. ऐसे किसानों के परिजनों को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं. मंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी पर विचार नहीं किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget