एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: 'वह सेफ नहीं रहेंगे...', पीएम मोदी के नारे पर उद्धव ठाकरे ने कहा तंज

Maharashtra Election 2024: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा दे रही है लेकिन बीजेपी की स्थिति चुनाव में 'फटेंगे' वाली हो गई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता 'बंटेगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' का नारा अपनी हर रैली में लगाते नजर आ रहे हैं तो पार्टी 'वोट जिहाद' के भी आरोप लगा रही है. अब इस पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला करते हुए कहा कि वह इसलिए ऐसा नारा दे रहे हैं क्योंकि उनको पता है कि उनका कोई दूसरा प्रतिद्वंद्वी आ गया तो वह सेफ नहीं रहेंगे.

उद्धव ठाकरे ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''इस नारे का क्या मतलब है. इससे लोगों के जीवन में क्या राहत आएगी? मोदी जी के लिए 'एक है तो सेफ हैं' इसलिए है क्योंकि वह अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं चाहते हैं. वह एक हैं, तभी सेफ हैं. दूसरा प्रतिद्वंद्वी आएगा तो सेफ नहीं रहेंगे. कोई पीएम बनने की इच्छा रखेगा तो पीएम मोदी सेफ नहीं रहेंगे."

बीजेपी की स्थिति फटने वाली हो गई - उद्धव ठाकरे

बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर उद्धव ने कहा, ''मैं चीफ मिनिस्टर था तो महाराष्ट्र में कितने लोग कट गए. मैं ढाई साल सीएम था. दिल्ली जल रही थी लेकिन महाराष्ट्र में एक पत्थर नहीं उठा. महाराष्ट्र तो शांत था. वो जहां बैठे हैं वहां का मामला बंटेगे तो कटेंगे का है. लेकिन अब उनकी फटेंगे वाली हो गई है." 2019 में विधानसभा का चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने साथ लड़ा था लेकिन चुनाव बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.

विपक्ष लगातार बीजेपी के नारों को लेकर उस पर हमला कर रहा है लेकिन पिछले दिनों एबीपी न्यूज से बातचीत में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के नारे का बचाव करते हुए कहा था कि ''एक हैं तो सेफ हैं' में कुछ गलत नहीं है. जब भी भारत में लोग जातियों और प्रांतों में बंटे तो देश के टुकड़े हुए. इस नारे पर आपत्ति करने वालों की अकल पर मुझे तरस आता है.''

ये भी पढ़ें- 'अश्लील इशारे किए, मुझ पर थूका गया...', नवनीत राणा ने बताया जनसभा में क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget