एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, इस वजह से थे नाराज

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है वहीं दलबदल का सिलसिला भी थम नहीं रहा. आज उद्धव गुट के एक बड़े नेता ने हजारों कार्यकर्ताओं संग पार्टी छोड़ दी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को बड़ा झटका लगा है. भिवंडी संपर्क प्रमुख  और पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे (Rupesh Mhatre) बीती रात हजारों समर्थकों के साथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए. रूपेश के साथ ही शिवसेना-यूबीटी के कुछ पदाधिकारियों ने भी शिंदे गुट ज्वाइन कर लिया है. रूपेश म्हात्रे भिवंडी से उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज थे. वहीं, पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण शिवसेना-यूबीटी ने उन्हें निकाल दिया था. 

सीएम एकनाथ शिंद की मौजदूगी में रूपेश म्हात्रे ने शिवसेना ज्वाइन की. सीएम शिंदे ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा, ''भिवंडी पूर्व के विधायक रहे रूपेश म्हात्रे अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ कल सार्वजनिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए. हमने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनके सामाजिक और राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

भिवंडी पूर्व में शिवसेना बना सपा की लड़ाई

भिवंडी पूर्व सीट पर शिवसेना से संतोष शेट्टी को टिकट दिया है जबकि यह सीट इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी को मिली है. यहां से सपा के रईस शेख प्रत्याशी हैं. रूपेश म्हात्रे ने 2010 का उपचुनाव 2014 का विधानसभा चुनाव भिवंडी पूर्व सीट से अविभाजित शिवसेना के टिकट से जीता था. 2019 में रईस शेख ने जीत दर्ज की और सीट सपा के खाते में गई. शिवसेना ने जिस संतोष शेट्टी को प्रत्याशी बनाया है वह पहले बीजेपी में थे. उन्हें 2014 में रूपेश म्हात्रे ने हराया था. 

रूपेश समेत इन्हें उद्धव ने किया था बाहर

बता दें कि शिवसेना-यूबीटी के कई बागियों ने भी नामांकन दाखिल किया था. हालांकि इनमें से कुछ को उद्धव ठाकरे मनाने में कामयाब रहे और उन्होंने नामांकन वापस ले लिया. जबकि पांच बागियों नेताओं ने जब बात नहीं मानी तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. उद्धव गुट ने जिन नेताओं को निकाला था उनमें रूपेश म्हात्रे के अलावा विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या देवेंद्र फडणवीस के कारण चाचा से अलग हुए अजित पवार? सुप्रिया सुले ने अब किया यह दावा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget