एक्सप्लोरर

क्या देवेंद्र फडणवीस के कारण चाचा से अलग हुए अजित पवार? सुप्रिया सुले ने अब किया यह दावा

Maharashtra Election 2024: सुप्रिया सुले ने अजित पवार और युगेंद्र पवार के बीच राजनीतिक लड़ाई पर कहा कि बारामती शरद पवार की सीट रही है, लेकिन चुनाव कोई भी लड़ सकता है.

Maharashtra Assembly Election 2024: एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने भाई अजित पवार (Ajit Pawar) के महायुति ज्वाइन करने को लेकर बड़ा दावा किया है. सुप्रिया ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की वजह से एनसीपी का विभाजन हुआ है. सुप्रिया ने कहा कि फडणवीस, अजित पवार के पास गए थे और उनको कुछ फाइल दिखाई जिसके बाद अजित पवार महायुति में शामिल हो गए. 

सुप्रिया सुले ने इशारों में कहा कि डर दिखाकर अजित पवार को महायुति ज्वाइन कराई गई है. न्यूज 18 से बातचीत में सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार गुट के कई नेता हैं जो एनसीपी-एसपी से जुड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी उन्हें धोखा नहीं देना चाहती, जिन्होंने हमारा बुरे वक्त में साथ दिया था. 

बारामती में पारिवारिक लड़ाई पर यह बोलीं सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर पवार परिवार के बीच राजनीतिक लड़ाई है. यहां अजित पवार के खिलाफ उनके भतीजे युगेंद्र पवार मैदान में हैं. इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है. बारामती शुरू से ही शरद पवार की सीट रही है. लेकिन लोग इस बार शरद पवार और अजित पवार के बारे में नहीं सोचेंगे. 

अजित पवार के साथ नहीं होगा राजनीतिक गठजोड़ - सुप्रिया सुले

कुछ दिन पहले ही सुप्रिया सुले ने कहा था कि अजित पवार के साथ कोई राजनीतिक गठजोड़ नहीं होगा ना ही राजनीतिक मेल-मिलाप संभव है. सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार की पार्टी बीजेपी की सहयोगी है और ऐसे में वैचारिक मतभेद होंगे. 2022 में एनसीपी में विभाजन हुआ था और अजित पवार चाचा से अलग होकर महायुति में शामिल हो गए थे. 

एनसीपी के विभाजन के बाद भी शरद पवार गुट को लोकसभा चुनाव में फायदा हुआ. इस पर सुप्रिया सुले ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता को लगता है कि राजनीतिक पार्टियों को गैरकानूनी तरीके से तोड़ा गया है. और लोगों पर अवैध तरीके से थोपा गया.

ये भी पढ़ें- 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे', पीएम मोदी के नारे पर संजय राउत का तीखा सवाल- 'किसको सेफ कर रहे?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget