एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: क्या उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे में होगा मेल? अमित ठाकरे ने दिया ये जवाब

Maharashtra Election 2024: अमित ठाकरे ने अपने चचेरे भाई आदित्य ठाकरे के बारे में कहा कि उनसे बातचीत नहीं होती. अमित ने यह भी कहा कि उनसे दो कदम दूर रहना ही ठीक है.

Maharashtra Assembly Election 2024: राज ठाकरे ने वर्ली सीट से अपना प्रत्याशी उतारा है. इस पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) ने कहा कि अगर आदित्य ने वर्ली में काम किया होता तो हम इस साल भी प्रत्याशी नहीं उतारते. वर्ली की जनता को हम निराशा नहीं कर सकते. अमित ठाकरे ने ठाकरे परिवार (उद्धव और राज) के भविष्य में एकजुट होने की संभावना को खारिज कर दिया. 

बीबीसी से बातचीत में अमित ठाकरे ने कहा, ''मेरे निजी इच्छा नहीं है. 2014 में भी प्रयत्न हुआ था एक बार कोशिश हुई उनकी तरफ से चीजें खराब हुईं. 2017 में जो हुआ. तब छह कॉर्पोरेटर चुराए गए. मैं राजनीति में नहीं था. मेरे पिता जिस मन:स्थिति से जूझ रहे थे वह भयानक था. खोखे देकर कॉर्पोरेटर चुराए गए थे. सातवें को भी कॉल आया था, वो नहीं गए. मुझे फोन करके उन्होंने बताया तब मेरे मन में आया कि इनसे (उद्धव ठाकरे) दो कदम दूर रहना बेहतर है.''

अमित की नहीं होती आदित्य से बात 

अमित ठाकरे ने बताया कि उनकी आदित्य ठाकरे से बात नहीं होती. अमित ने कहा, ''मेरी उनसे जुड़ने की इच्छा नहीं होती. मुझे नहीं लगता परिवार साथ आएगा. मेरा परिवार मेरे साथ हैं. बालासाहेब के दूसरे पोते और पोतियों जैसे कि जयदीप, राहुल या ऐश्वर्या से संपर्क में हूं. आदित्य से बात नहीं होती. इनलोगों से दूर रहना ठीक है.''

चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया?

अमित ठाकरे ने कहा, ''मेरी वजह सिर्फ इतनी है कि हमारे सांसद और विधायक होंगे, मेरी वह क्षमता नहीं है कि मैं उन्हें संभालूं. मैं बाहर रहकर रिमोट से चलाऊं, वह मेरा करिश्मा नहीं है. इसलिए मैंने यह स्वीकार कर लिया है सिस्टम में आकर काम करना चाहिए.''

मनसे ने लोकसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन दिया लेकिन एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव में मनसे के खिलाफ प्रत्याशी उतारा? इस पर अमित ने कहा कि मेरे पिता कुछ वापस पाने की चाहत में समर्थन नहीं करते. उन्होंने मोदी जी को पांच मुद्दों पर सपोर्ट किया था. इनमें से एक पूरा हो गया और बाकी भी हम फॉलो-अप करेंगे. हमें राज्यसभा या विधान परिषद का पद नहीं चाहिए था.

देवेंद्र फडणवीस ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह अमित ठाकरे को सपोर्ट करेंगे. इस पर अमित ठाकरे ने कहा, ''बड़े नेशनल लीडर मीडिया के सामने ऐसा कहते हैं तो मेरे लिए बड़ी बात है. मेरा पहला चुनाव है. बड़े नेता बात करते हैं तो अच्छी बात है.''

उद्धव ने माहिम से उतारा प्रत्याशी तो यह बोले अमित

वर्ली में मनसे ने पिछले बार प्रत्याशी नहीं उतारा जब आदित्य पहली बार चुनाव  लड़ रहे थे लेकिन उद्धव ने अमित के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है. इस पर अमित ने कहा, ''वो चुनाव लड़ेंगे मुझे अपेक्षित था. मुझे मालूम है कि वे कैसे हैं. जो  संस्कार बालासाहेब या श्रीकांत जी से मेरे पिता के पास आए थे वो मैं आगे लेकर जा सकता हूं कि दूसरे भी वही करें.''

ये भी पढ़ें- BJP ने क्यों दिया 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा, किरीट सोमैया ने बताई वजह, TISS की रिपोर्ट का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget