एक्सप्लोरर

AIMIM ने वारिस पठान को मैदान में उतारा, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Maharashtra Assembly Election 2024: एआईएमआईएम ने नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले वारिस पठान की उम्मीदवारी भी तय कर दी है. वारिस एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं.

Maharashtra Election 2024: हाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM ने भिवंडी वेस्ट से अपना प्रत्याशी उतार दिया है. वारिस पठान को भिवंडी से टिकट दिया गया है. मलकपेट से विधायक अहमद बिन अब्दुल्लाह बलाला ने वारिस को बी-फॉर्म सौंपा है. 

AIMIM ने 'एक्स' पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''AIMIM ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भिवंडी वेस्ट (136) विधानसभा सीट से वारिस पठान अपना उम्मीदवार बनाया है.  AIMIM मलकपेट विधायक व मुंबई प्रभारी अहमद बिन अब्दुल्लाह बलाला ने वारिस पठान को B Form सौंपा. भिवंडी वेस्ट विधानसभा के Voters से अपील है कि 20 नवंबर के दिन पतंग के निशान पर बटन दबाकर AIMIM उम्मीदवार वारिस पठान को भारी मतों से कामयाब बनाएं.''

वारिस पठान ने रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा पर कहा था, ''मैं पार्टी के निर्णय का स्वागत करता हूं और मैं बहुत खुश हूं कि सोच समझकर प्रत्याशी चुने गए हैं. मुझे उम्मीद है कि हम चुनाव जीतेंगे.'' वारिस पठान ने बताया था कि सोमवार को बाकी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होगा. सोमवार को जब प्रत्याशियों की घोषणा हुई तो उनकी उम्मीदवारी भी घोषित की गई. वारिस पठान कल नामांकन दाखिल करेंगे. 

2008 में बनी है भिवंडी वेस्ट सीट, दो बार बीजेपी ने जीता चुनाव

भिवंडी वेस्ट पर वारिस पठान का मुकाबला बीजेपी के महेश चौगुले और कांग्रेस के दयानंद मोतीराम चोरागे से होगा. भिवंडी पश्चिम सीट परिसीमन के बाद 2008 में बनी है. परिसीमन के बाद 2009 में पहला चुनाव हुआ जिसमें सपा के अब्दुल राशिद ताहिर मोमिन ने चुनाव जीता था. जबकि 2014 और 2019 में महेश चौगुले ने चुनाव जीता है. 

इम्तियाज जलील ने दाखिल किया नामांकन

महाराष्ट्र में नामांकन दाखिल करने की कल आखिरी तारीख है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर रही हैं. इस बीच, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. 

ये भी पढ़ें- महायुति में दो सीट मिलने से रामदास अठावले नाराज, ' कई सीटें मांगी गईं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget