एक्सप्लोरर

महायुति में दो सीट मिलने से छलका रामदास अठावले का दर्द, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा निर्देश

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महायुति में दो सीट मिलने से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महायुति में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) को 2 सीटें मिली हैं. बीजेपी कोटे से कलीना विधानसभा सीट जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना कोटे से धारावी सीट दी गई है. कलीना सीट से अमरजीत सिंह RPI के उम्मीदवार होंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री अठावले ने महज दो सीटें मिलने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सीटों को लेकर गंभीरता से विचार नहीं किया गया.

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (A) के प्रमुख रामदास आठवले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर है. हम पिछले 12 वर्षों से महायुति के साथ हैं,तब से इस गठबंधन को महायुति कहा जाने लगा. हमने 21 सीटों की सूची दी थी. इनमें मुंबई, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा की कुछ सीटें थीं.''

हमें उम्मीद थी कि 8-10 सीटें मिलेंगी- रामदास अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''हमें उम्मीद थी कि हमारी पार्टी को महायुति में 8-10 सीटें मिलेंगी लेकिन इनके बीच सीटों को लेकर टक्कर है. तब मैंने 5 से 6 सीटों की बात कही थी. इसमें हमें 2 सीटें दी गई हैं. महायुति में हमें धारावी और कलीना विधानसभा सीट दी गई हैं. जिसमें कलीना विधानसभा सीट बीजेपी कोटे से और धारावी विधानसभा सीट शिवसेना कोटे से दी गई है.''

हमारी पार्टी की सीटों के लिए गंभीरता से विचार नहीं-अठावले

केंद्रीय मंत्री अठावले ने आगे कहा, ''हमारी पार्टी के लिए कई सीटें मांगी गईं लेकिन हम पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया. मेरी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया. मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना है. इसके साथ ही मुझे आश्वासन दिया गया है कि मेरी पार्टी को मंत्री पद,  विधान परिषद, महामंडल दिया जाएगा. सभी कार्यकर्ता से निवेदन है कि महायुति के लिए काम करना है.''

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही फेज में चुनाव होने हैं. राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'घर के झगड़े अगर चार दिवारी में...', भावुक हुए अजित पवार, शरद पवार पर लगाया परिवार में फूट डालने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget