एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'जो अवैध पोस्टर लगाते हैं, जनता उन्हें...', राजनीतिक बैनरों पर अजित पवार का बड़ा बयान

Maharashtra News: अजित पवार ने अवैध राजनीतिक बैनरों पर नाराजगी जताते हुए जनता से ऐसे नेताओं को वोट न देने की अपील की. उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मान और पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी जोर दिया.

महाराष्ट्र में पोस्टर वाली पॉलिटिक्स काफी ज्यादा चर्चा में रहती है. ऐसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का इस पर ताजा बयान सुर्खियां बटोर रहा है. एक ओर जहां पार्टियां पोस्टर लगाने की होड़ में रहती हैं, वहीं अजित पवार ने इसके विरोध में एक बयान दे दिया है.

पिंपरी-चिंचवड में 23 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में अवैध राजनीतिक बैनरों को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जनता से कहा कि जो नेता ज्यादा पोस्टर लगाते हैं और काम नहीं करते, उन्हें वोट न दें. 

काम करने वाले नेताओं को बैनर की जरूरत नहीं- अजित पवार 

अजित पवार ने कहा कि होर्डिंग्स पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी तस्वीर छोटी रहती है, जबकि पोस्टर लगाने वाले की तस्वीर सबसे बड़ी होती है. पवार ने स्पष्ट कहा, “काम करने वाले नेताओं को बैनर की जरूरत नहीं होती.” उन्होंने जनता से आग्रह किया कि ऐसे नेताओं को वोट न दें. पवार ने यह भी बताया कि बारामती में उन्होंने आदेश दिए हैं कि कोई भी अवैध होर्डिंग नहीं लगेगा.

सफाई कर्मचारियों का ख्याल रखना सब की जिम्मेदारी- अजित पवार 

इस कार्यक्रम में पवार ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और कहा कि उनका ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अब भी हाथ से मानव मल साफ कर रहा है तो तुरंत सूचित करें, ताकि संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जा सके. पवार ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड में रोजाना 1,400 टन कचरा निकलता है.

पर्यावरण, शिक्षा और सरकारी दिशानिर्देश

अजित पवार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग के बावजूद बैटरियों के निस्तारण को बड़ी चिंता बताया. उन्होंने 15 वर्षीय श्रावणी टोंगे को बधाई दी, जिसे जर्मनी के रॉबर्ट बॉश कॉलेज में पूर्ण छात्रवृत्ति मिली है. सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों पर नई गाइडलाइन का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि अब ऐसे दौरों के लिए राज्य सरकार की मंजूरी अनिवार्य होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget