एक्सप्लोरर

'इतनी हिम्मत तुम्हारी?' महिला IPS अधिकारी और अजित पवार के बीच हुई तीखी बहस

Ajit Pawar News: अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचीं IPS अंजली कृष्णा को NCP कार्यकर्ता ने अजित पवार का फोन थमा दिया. पवार ने कार्रवाई रोकने को कहा, पर कृष्णा ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया.

महाराष्ट्र के सोलापुर में करमाला की महिला आईपीएस अधिकारी डीएसपी अंजली कृष्णा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच फोन और वीडियो कॉल पर गरमागरम बहस हो गई. दरअसल, माढा तालुका के कुर्डू गांव में सड़क निर्माण के लिए अवैध मुरुम उत्खनन की शिकायत पर डीएसपी अंजली कृष्णा कार्रवाई करने पहुंची थीं. मौके पर गांव वालों और अधिकारी के बीच बहस छिड़ गई. 

इसी दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बाबा जगताप ने सीधे उप मुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगाया और वह कॉल डीएसपी अंजली कृष्णा को थमा दिया.

IPS अफसर ने अजित पवार को पहचानने से किया इनकार
फोन पर अजित पवार ने खुद को 'डीसीएम अजित पवार' बताते हुए कार्रवाई रोकने का आदेश दिया, लेकिन अधिकारी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सीधे उनके फोन पर कॉल करें. इस पर अजित पवार नाराज़ हो गए और बोले– “तुम पर कार्रवाई करूंगा, इतनी हिम्मत है तुम्हारी? मेरा चेहरा तो पहचानोगी ना!” इसके बाद अजित पवार ने सीधा वीडियो कॉल किया.

वीडियो कॉल के दौरान अजित पवार ने अधिकारी को कार्रवाई रोकने और तहसीलदार से बात करने का निर्देश दिया. यह पूरा घटनाक्रम करीब 3.00 घंटे तक चला और अब दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को फोन लगाकर खड़ा किया बवाल
ग्रामस्थों का कहना था कि उत्खनन ग्राम पंचायत की अनुमति से हो रहा था, लेकिन कोई आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. ऐसे में महिला आईपीएस अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को फोन लगाकर ही यह टकराव खड़ा कर दिया.

फिलहाल, इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वहीं, इस घटना पर डीएसपी अंजली कृष्णा, तहसीलदार और प्रांताधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है और केवल इतना कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget