महाराष्ट्र के उरण में गिरा 35 साल पुराना पुल, दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल
Maharashtra Dam Collapsed: उरण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये पुल 35 साल पुराना था. ईंट भट्टे में काम करने वाले शख्स मछली पकड़ने के लिए निकले हुए थे.

Thane News: महाराष्ट्र के उरण में सोमवार को एक क्रीक पर स्थित पुल के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दादरपाड़ा और धुडुस गांवों को जोड़ने वाला यह पुल शाम साढ़े पांच बजे ढह गया, जिससे मजदूर राजेश लक्ष्मण वाघमारे और अविनाश सुरेश मुरकुटे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. उरण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, ‘‘वे पास के एक ईंट भट्टे पर काम करते थे और मछली पकड़ने के लिए निकले थे. पैंतीस साल पुराने पुल के गिरने के कारण वे फंस गए. घायल हुए दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’
#WATCH | Maharashtra: Four children were trapped following the collapse of a dam near Dhootum village near Uran. Out of them, two have been evacuated and admitted to the hospital for treatment, while two children have died after being buried under the debris of the dam: Satish… pic.twitter.com/EO4Ezu9Dt4
— ANI (@ANI) February 26, 2024






















