एक्सप्लोरर

मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामले, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Coronavirus in Maharashtra: ठाणे में 21 वर्षीय युवक की कोरोना से मृत्यु हो गई, जो मुंब्रा का निवासी था. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर मुंबई में.

Thane Coronavirus Death: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसी बीच अब ठाणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 21 साल के युवक की कोरोना से मृत्यु हो गई है. इस घटना के बाद सभी नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

ठाणे में 21 वर्षीय युवक के साथ आखिर क्या हुआ?
मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे में यह युवक कोरोना से मरने वाला पहला मरीज है. ठाणे के कलवा छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में उसका पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के दौरान आज सुबह उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली. युवक मुंब्रा का निवासी था. उसका दुर्भाग्यपूर्ण निधन आज सुबह 6.00 बजे के करीब हुआ. 

उसे 22 मई को छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी कोरोना जांच की गई थी और उसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी. इसके बाद आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मुंबई में कोरोना की स्थिति क्या है?
मुंबई में फिलहाल कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है. 23 मई को राज्य में 45 नए मरीज मिले, जिनमें से अकेले मुंबई में 35 नए मरीज पाए गए हैं. वर्तमान में मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 185 तक पहुंच चुकी है, और आज भी इसमें कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

मई महीने से ही मुंबई में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

प्रशासन की अपील क्या है?
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र समेत देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है. इसके साथ ही, यदि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और समय पर इलाज लें. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है.

मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है, जबकि 27-28 मई को पूरे राज्य में तेज हवाएं और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

समर वेकेशन के दौरान हिमाचल में पर्यटकों की भारी संख्या
मैदानी इलाके में तापमान बढ़ते ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है. ज्यादातर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं. जून के लिए अभी से होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है और वो भी ज्यादातर फुल हैं. ऐसे में अगर मौसम खराब होता है, तो लोगों को खुद सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget