एक्सप्लोरर

Ashok Chavan: 'सच्चा सैनिक मैदान नहीं छोड़ता', BJP में शामिल हुए अशोक चव्हाण को कांग्रेस ने घेरा, पूछा ये सवाल

Ashok Chavan Joins BJP: अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई. इस दौरान रमेश चेन्निथला ने चव्हाण पर तीखा हमला बोला है.

Maharashtra Congress Meeting: महाराष्ट्र में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण समेत अन्य बड़े नेताओं ने बैठक की. बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है. कल ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने हमला बोलते हुए कहा कि किसी को इतना कायर नहीं होना चाहिए, जो सच्चा सिपाही होता है वह मैदान नहीं छोड़ता.

कांग्रेस नेताओं ने पूछा ये सवाल
ABP माझा के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि अशोक चव्हाण को क्या कम दिया? दो बार मुख्यमंत्री, 14-15 वर्ष मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, विधायक, सांसद. अशोक चव्हाण को बताना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी मजबूत है. रमेश चेन्निथला ने कहा कि लोग बीजेपी की हिंसा की राजनीति को माफ नहीं करेंगे.

क्या बोले रमेश चेन्निथला?
चेन्निथला ने कहा, अशोक चव्हाण के अलावा कोई भी कांग्रेस नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी? उन्हें कांग्रेस में कई पद दिये गये. उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया गया. जनता ऐसे पार्टी छोड़ने वालों को स्वीकार नहीं करेगी. अशोक चव्हाण को कहना चाहिए कि उन पर ईडी और सीबीआई का दबाव है? क्या कांग्रेस में कोई समस्या थी? उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया. क्या बीजेपी वॉशिंग मशीन है? अशोक चव्हाण को पार्टी छोड़ने का कारण बताना चाहिए. ये उनकी जिम्मेदारी है. 'हम कमजोर नहीं होंगे, हम और मजबूत होकर लड़ेंगे.'

चेन्निथला ने आगे कहा, मैंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की, वह भी हमारे साथ हैं. हम सभी महाविकास अघाड़ी के रूप में काम करेंगे, महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में मजबूत हो रही है, अशोक चव्हाण के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

नाना पटोले का अशोक चव्हाण पर हमला
अशोक चव्हाण को पार्टी में खास अहमियत दी गई. अशोक चव्हाण को अब पीछे की पंक्ति में बैठना होगा, क्योंकि मुझे वहां का अच्छा अनुभव है. बालासाहेब थोराट जैसे वरिष्ठों को किनारे कर दिया गया और अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री का पद दिया गया. वे नेतृत्व करने के आदी हैं. वहां उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा. हम अब भी अशोक चव्हाण का स्वागत करेंगे. 15 तारीख को हमारी बैठक है.

ये भी पढ़ें: Ashok Chavan Statement: BJP के मंच पर जब अशोक चव्हाण की फिसली जुबान, जमकर लगे ठहाके, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget