एक्सप्लोरर

Maharashtra: कांग्रेस नेताओं ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का दिया न्योता

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने आज सोमवार को एनसपी नेता शरद पवार और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलकात कर इन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया.

Congress Delegation met Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने आज सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) से मुलाकात की. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इन नेताओं को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अगले महीने महाराष्ट्र में प्रवेश करने के मद्देनजर इस पहल का हिस्सा बनने का न्योता दिया.

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे मौजूद

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी एच. के. पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप और पार्टी के नेता विश्वजीत कदम, अमर राजुरकर, नसीम खान और संदीप ताम्बे शामिल थे. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय की जानी है. यह तमिलनाडु में सात सितंबर को शुरू हुई थी और जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी, यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी.

कांग्रेस नेताओं ने ठाकरे के आवास मातोश्री में की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने ठाकरे के आवास मातोश्री में उनसे मुलाकात की. वहीं प्रतिनिधिमंडल ने यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की. वहीं पूर्व सीएम ठाकरे से हुई मुलाकात को लेकर मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप ने ट्वीट किया.

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप ने ट्वीट कर लिखा, "आज वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने लिए आमंत्रित किया! इस मौके पर एआईसीसी महाराष्ट्र/मुंबई प्रभारी एचके पाटिल मौजूद रहे। #BharatJodoYatra 6 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी!"

Mumbai Airport Maintenance: कल छह घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मेंटेनेंस का काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget