एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में गोपनीय दस्तावेज लीक होने के लगे आरोप, विपक्ष ने उठाए कई सवाल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सरकार पर गोपनीय दस्तावेज़ लीक और नियम उल्लंघन के आरोप लगे हैं. विपक्षm ने साक्ष्यों के साथ चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के सामने सभी तथ्य रखे जाएंगे.

महाराष्ट्र में सरकार पर असली तथ्यों को छिपाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे नुकसान के जाल में उलझ चुके हैं. इन्हीं परिस्थितियों के चलते महाराष्ट्र के गोपनीय दस्तावेज कथित रूप से राष्ट्रविरोधी तत्वों के हाथ लग गए हैं.

हैरानी की बात यह है कि राष्ट्रपति ने कल स्पष्ट रूप से बयान मांगे जाने के बावजूद, सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.विपक्ष का दावा है कि उनके पास इस पूरे मामले से जुड़े पुख्ता सबूत मौजूद हैं, हालांकि वे किसी के चरित्र हनन की मंशा नहीं रखते.

घटना के CCTV फुटेज डिलीट किए जा रहे

विपक्ष का कहना है कि यदि सरकार इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो विपक्ष होने के नाते वे इन तमाम सच्चाइयों को जनता के सामने लाने के लिए बाध्य होंगे. इस घटना के सामने आने के बाद कई CCTV फुटेज कथित रूप से डिलीट किए जा रहे हैं, जिससे मामले पर और भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन कांग्रेस पहले ही इस विषय पर विरोध दर्ज करा चुकी है.

सरकार सिर्फ महाराज के नाम पर राजनीति करती है - नाना पटोले 

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तब विधान भवन में महाराज की जो छोटी मूर्ति स्थापित थी, उसे बदलने का निर्णय हमारी सरकार ने ही लिया था क्योंकि वह मूर्ति उनके गौरव और आदर्शों के अनुरूप नहीं थी. 

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ महाराज के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन उनके विचारों को केवल मुट्ठी भर मिट्टी की तरह नजरअंदाज कर रही है.

विधानसभा में नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे

नाना पटोले ने बताया सिंधुदुर्ग में महाराज की मूर्ति का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन घटिया निर्माण कार्य के चलते वहां दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ, जो साफ दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकता में केवल दिखावा है, विचार नहीं.

विधानसभा में नियमों के उल्लंघन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. कहा जा रहा है कि विधायकों ने निजी सहायकों को साथ लाना तक तो समझा जा सकता है, लेकिन कर्मचारियों को लॉबी में ले जाना नियमों का सीधा उल्लंघन है.

मामले में पुलिस रिपोर्ट को ही सही माना जा रहा

इस मामले में पुलिस रिपोर्ट को ही सही माना जा रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि नियमों की अनदेखी हुई है. वहीं, मेघा इंजीनियरिंग से जुड़ी सरकारी नीतियों पर भी विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

आरोप है कि जब राज्य के सरकारी खजाने में पर्याप्त धन नहीं है, स्कूल बंद किए जा रहे हैं, किसानों को समय पर सहायता नहीं मिल रही है और आम जनता की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं, तब शराब के ठेके तेजी से खोले जा रहे हैं.

इन सबके बीच मेघा इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीतियों पर गंभीर सवाल उठते हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget