एक्सप्लोरर

क्या CM पद को लेकर दबाव में फैसला ले रहे हैं एकनाथ शिंदे? इस नेता के दावे से सियासी हलचल बढ़ी

Maharashtra CM Name: एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मीडिया के सामने आकर कहा था कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से कह दिया है कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई दिक्कत नहीं होगी.

Maharashtra CM Candidate: कांग्रेस सांसद बलवंत वानखेड़े (Balwant Wankhede) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) दबाव में फैसला ले रहे हैं. बलवंत वानखेड़े का यह बयान ऐसे समय में आया जब बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा था कि एनडीए सीएम के चेहरे को लेकर जो निर्णय करेगी वह उन्हें स्वीकार होगा.

अमरावती से लोकसभा सांसद बलवंत वानखेड़े ने कहा, ''हमने एक साथ काम किया है लेकिन वो इस तरह के व्यक्ति नहीं है न इस तरह के फैसले लेते हैं. जितना मैं उन्हें जानता हूं वह किसी दबाव में हैं जो इस तरह की बातें कह रहे हैं.'' बलवंत वानखेड़े ने कहा कि कांग्रेस दोबारा आने वाले दिनों में बैलट पेपर का आंदोलन और तेज करेगी.

एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी से यह कहा है कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई दिक्कत नहीं आएगी. सीएम के चेहरे पर निर्णय लेते वक्त उनपर नहीं बल्कि जनता पर विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने यही बात अमित शाह से भी कही. वहीं, नाराजगी की अटकलों पर एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मैं रोने वालों में से नहीं बल्कि लड़ने वालों में से हूं.

एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही थी यह बात

एकनाथ शिंदे ने कहा था कि महायुति एकजुट है और एकसाथ मिलकर सरकार बनाएगी. हमें ऐतिहासिक बहुमत मिला है. एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''आप सब पूछ रहे हैं कि मैं नाराज हूं, कहां बैठा था था, कहां चला गया. मैं बता सकता हूं कि मैं रोने वालों में नहीं बल्कि लड़ने वालों में हूं. नाराज नहीं काम करने वालों में से हूं. आखरी दम तक महाराष्ट्र की सेवा करूंगा. मैं समाधान में यकीन करता हूं.'' शिंदे ने उनके ढाई साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र की ओर से सहयोग देने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताया था.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में CM वॉर के बीच जारी हुआ पोस्टर, देवेंद्र फडणवीस के बंगले के बाहर लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget