एक्सप्लोरर

'अगर देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो गया है तो...', प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, EVM पर उठाए सवाल

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में सरकार के गठन का इंतजार न केवल आम जनता बल्कि विपक्ष की भी कर रहा है. सबसे ज्यादा उत्सुकता सीएम के चेहरे को लेकर हो रही है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सभी की नजरें मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसपर टिकी हैं. इसे लेकर बीजेपी नेता देंवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे में पेच फंसा है. इस बीच सूत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो गया है. इसे लेकर अब विपक्षी भी सवाल उठा रहे हैं और जल्दी नाम के घोषणा की मांग कर रहे हैं.

इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "अगर देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो गया है तो जल्दी से इसकी घोषणा करें. आप महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों से क्यों वंचित कर रहे हैं, उन्हें क्यों दूर रख रहे हैं और महाराष्ट्र के स्टीयरिंग संकट को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं?"

सत्ता की भूख में महायुति कर रही खींचतान- प्रियंका चतुर्वेदी 

प्रियंका चतुर्वेदी ने महायुति पर हमला करते हुए कहा, ''बीजेपी 132 सीट लाकर बहुमत के करीब है तो उसे देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने से कौन रोक रहा है. ये लोग सत्ता के इतने भूखे हैं, इसलिए यह खींचतान चल रही है.'' उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र की एक रिफाइनरी गुजरात और एक आंध्र प्रदेश जा रही है. शिवसेना यूबीटी की नेत्री ने कहा कि जो हमारे राज्य के लिए रोजगार का माध्यम बनने चाहिए वे दूसरे राज्य जा रहे हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी  ने ईवीएम पर उठाए सवाल 

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र हो या हरियाणा, महाराष्ट्र के अखबारों में खबर आ रही है कि 95 सीटों पर डाले गए वोटों और गिने गए वोटों में अंतर है. करीब 76 सीटें ऐसी हैं, जहां कहा जा रहा है कि गिने गए वोटों की संख्या डाले गए वोटों से कम है. 19 सीट ऐसी है जहां वोटिंग से ज्यादा काउंटिंग हुई है. तो सवाल यह है कि क्या ईवीएम का इस्तेमाल वोटों की संख्या में छेड़छाड़ करने और विजेता घोषित करने के लिए किया जा रहा है. यह व्यापक चर्चा का विषय है. इस मुद्दे पर चर्चा करने और इसे सुलझाने के बजाय इसे नकारना चुनाव आयोग की आदत बन गई है."

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी 

सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम को लेकर एक पीआईएल खारिज हुई है. इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''लेकिन सुप्रीम कोर्ट को यह मानना पड़ेगा कि जब भी हम निर्वाचन आयोग के पास यह मुद्दा उठाते हैं वह खारिज कर देता है. जनता सवाल उठा रही है और अब तो राजनीतिक पार्टियां भी सवाल उठा रही हैं. जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी तो एल के आडवाणी ने ईवीएम पर एक किताब लिखी थी. अगर ईवीएम पर व्यापक चर्चा हुई तो इसकी गड़बड़ियां जनता के सामने आएगी. यह प्रजातंत्र का विषय है और इस पर चर्चा होनी चाहिए.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra New CM: 'केंद्रीय नेतृत्व लेगा CM के चेहरे पर अंतिम फैसला, महाराष्ट्र BJP नेता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget