एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस होंगे CM फेस? चंद्रशेखर बावनकुले ने दो टूक में दिया जवाब

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है. इसमें बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं. अभी शिवसेना के सीएम एकनाथ शिंदे सीएम पद संभाल रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महायुति (NDA) ने कमर कस ली है. अब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसपर चर्चाएं शुरू हो गई है. सीएम फेस पर अब बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का भी बड़ा बयान सामने आया है.

बावनकुले ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है. बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और गठबंधन के सहयोगी दल इस बारे में फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में उनकी पार्टी के नेता रहेंगे. बावनकुले मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के कोर समूह की बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद नागपुर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी नेताओं ने राज्य में बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महायुति के कमजोर प्रदर्शन पर बात की और इस बारे में भी चर्चा की गई कि विपक्षी गठजोड़ महा विकास आघाडी (एमवीए) की तुलना में उसका वोट प्रतिशत 0.3 प्रतिशत कम क्यों रह गया.

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में महायुति को महाराष्ट्र की 48 में से 17 सीट पर ही जीत मिली जहां बीजेपी की सीट संख्या पिछली बार की 23 सीटों से काफी कम होकर नौ रह गईं. वहीं कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के एमवीए गठजोड़ ने 30 सीट पर जीत हासिल की.

बावनकुले ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में विचार-विमर्श किया कि हम आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में इस अंतराल को कैसे पाट सकते हैं.’’

क्या फडणवीस सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, इस प्रश्न पर बावनकुले ने कहा कि उनका ध्यान महाराष्ट्र की जनता के विकास पर है, जबकि एमवीए में ऐसा नहीं है जहां मुख्यमंत्री पद के पांच-छह उम्मीदवार हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जब इस बारे में फैसले की जरूरत होगी तो हमारा केंद्रीय नेतृत्व, महाराष्ट्र प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव तथा महायुति के नेता एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार साथ में बैठेंगे और फैसला करेंगे.’’

ये भी पढ़ें: 'MVA को रोकना है तो...', दिल्ली में महाराष्ट्र BJP के नेताओं की बैठक की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget