एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की 'वफादारी' को लेकर कसा तंज, अब मुख्यमंत्री ने भी किया पलटवार, जानें- क्या कहा?

Eknath Shinde on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के वफादारी वाले एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने ठाकरे से कहा, उन्हें हमें वफादारी नहीं सिखानी चाहिए.'

India or Bharat: देश में 'सनातन धर्म' पर विवाद के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर विपक्षी गठबंधन इंडिया और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की है. सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाणे में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का दौरा किया था जब उन्होंने मीडिया से बात की और कहा, “इंडिया के नेता हिंदुओं के खिलाफ एकजुट हो गए हैं, अब हिंदू धर्म के खिलाफ उनके चेहरे बेनकाब हो गए हैं. इस मामले पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे चुप हैं. एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हर किसी ने उनकी वफादारी देखी, सत्ता के लिए उन्होंने वफादारी बेची, उन्होंने बालासाहेब के विचार बेचे, उन्हें हमें वफादारी नहीं सिखानी चाहिए.''

मराठा आरक्षण विवाद के बीच दिया ये आश्वासन
राज्य में मराठा आरक्षण विवाद पर आगे बोलते हुए सीएम ने कहा है कि हमारी सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है. “सरकार मराठा आरक्षण को लेकर बहुत गंभीर है. जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब आरक्षण दिया गया था लेकिन महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान उच्च न्यायालय ने उस आरक्षण को खारिज कर दिया था. हमारी सरकार मराठों को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार अदालत को यह दिखाने का काम करेगी कि मराठा समुदाय सामाजिक रूप से पिछड़ा है.
यह जालना में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद आया है, जहां प्रदर्शनकारी मराठों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे थे.

पुलिस का लाठी चार्ज और सरकार की माफी
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था. हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के लिए सोमवार को माफी जारी कर दी, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर शिंदे के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुलिस द्वारा लाठीचार्ज सही नहीं था... मैं सरकार की ओर से माफी मांग रहा हूं. सीएम ने कहा है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ें: Mumbai Police: मुंबई में शख्स ने महिला पर शादी का दवाब बनाने के लिए उसकी पांच साल की बेटी का किया अपहरण, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget