एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे, डेडलाइन के सवाल पर कही ये बात

Maharashtra में नई सरकार के कैबिनेट विस्तार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि इसके लिए थोड़ा समय चाहिए. उन्होंने कहा कि अब हमें ठीक से सांस लेने दें. यह हमारे लिए बहुत उथल-पुथल वाला समय रहा.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले एक पखवाड़े की राजनीतिक उथल-पुथल की ओर इशारा करते हुए नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए जिसके बाद वह और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मंत्रिमंडल के विभागों के आवंटन पर बातचीत करेंगे. शिंदे नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया. शिंदे ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हमें ठीक से सांस लेने दें. हमारे लिए बहुत उथल-पुथल वाला समय रहा. मैं और देवेंद्र फडणवीस बैठेंगे और मंत्रिमंडल के विभागों और उनके आवंटन पर विचार करेंगे. हम भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की सहमति भी इसके लिए लेंगे.’’

परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सीएम शिंदे

शिंदे ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन में हम काफी गहमागहमी से गुजरे हैं और अब कुछ वक्त हमें परिवार के साथ बिताने के लिए चाहिए.’’ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ अपने पुराने जुड़ाव के स्पष्ट संदर्भ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें लंबे समय तक दबाया गया था और उनके नेतृत्व में विद्रोह उनके साथ किए गए अनुचित व्यवहार का नतीजा था. शिंदे ने विधानसभा में उनके नेतृत्व वाली नवगठित सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद अपने भाषण में कहा, “आज की घटनाएं सिर्फ एक दिन में नहीं हुईं.”

Sanjay Raut को बागी विधायकों से अब ये है उम्मीद, कहा- जल्द ही जो लोग गए हैं...

बीते 30 जून को एकनाथ शिंदे ने ली सीएम पद की शपथ

पिछले महीने शिवसेना विधायकों के एक गुट के साथ शुरू हुई शिंदे की बगावत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के पतन के रूप में खत्म हुई. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. बता दें कि बीते दिनों शिवसेना से 39 विधायकों की बगावत के साथ महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी, जिसके बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं शिवसेना के 55 विधायकों में से 39 विधायकों को लेकर बागा हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ लेकर सरकार बना ली.

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम एकनाथ शिंदे ने की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget