एक्सप्लोरर

Aurangabad News: मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों को साधने में जुटे CM एकनाथ शिंदे, बोले- जल्द पूरा होगा विकास कार्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगी और समय समय पर इनकी समीक्षा भी करेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगी और इन कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी. शिंदे औरंगाबाद शहर में 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' (जिसे मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिन के नाम से भी जाना जाता है) की वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराया. हैदराबाद का भारतीय संघ में विलय करने के लिए भारतीय सेना ने निजाम को हराया था. तभी से भारत के साथ मराठवाड़ा के एकीकरण की वर्षगांठ 'मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिन' के रूप में मनाई जाती है.

मराठवाड़ा क्षेत्र का किया जा रहा विकास
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कर रही है और इन कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी." उन्होंने कहा, "हम एलोरा में घृष्णेश्वर मंदिर में विकास कार्य करेंगे. सरकार एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, औरंगाबाद में पैठण गार्डन और संग्रहालय के नवीनीकरण, जालना और औरंगाबाद में पानी की पाइपलाइन योजनाओं एवं अन्य परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर भी सकारात्मक है. अधिकारियों को औरंगाबाद में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं."

Mumbai News: कॉलेज प्रोफेसर ने ही स्टूडेंट्स के बीच लीक कर दिया पेपर, मंत्री चंद्रकांत बी पाटिल ने दिए जांच के आदेश

हैदराबाद मुक्ति दिवस पर होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "हैदराबाद मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर तीन राज्यों (17 सितंबर 1948 तक निजाम शासन का हिस्सा रहे तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक) के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आज हैदराबाद में होगा. सूखे की स्थिति से उत्पन्न होने वाली क्षेत्र की समस्याओं को कम करने के मकसद से समुद्र में जाने वाले पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने के लिए एक परियोजना शुरू की गई है."

सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार ने राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पर रोक नहीं लगाई है. उन्होंने कहा, "उद्योगों को भूखंडों के आवंटन पर रोक के बारे में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. समीक्षा की गई है. सरकार यहां आने वाले निवेशकों को अधिकतम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है."

वापस मंगाया जा रहा भूमि आवंटन को मंजूरी देने वाली फाइल
वह इन रिपोर्ट संबंधी सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि सरकार ने एक जून, 2022 के बाद आवंटित एमआईडीसी भूखंडों पर रोक लगाने का आदेश दिया है और अधिकारियों से किए गए आवंटन की समीक्षा करने के लिए कहा है. बाद में, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से कहा, "राज्य सरकार ने इस साल एक जून से औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पर रोक लगा दी है. भूमि आवंटन को मंजूरी देने वाली फाइल को भी वापस मंगाया जा रहा है. राज्य उद्योग विभाग में कोई अन्य काम नहीं हो रहा है."

शिवसेना ने कहा यह कदम हानिकारक
शिवसेना नेता ने कहा, "यह कदम (राज्य के लिए) हानिकारक है. इस तरह की कार्यप्रणाली निवेश के महाराष्ट्र से बाहर जाने के लिए जिम्मेदार है." दानवे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा आज घोषित विकास कार्य या तो पहले से ही हो रहे हैं या पिछले महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा घोषित किए गए थे.

Army Recruitment rally: नागपुर में आज से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 60 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget