एक्सप्लोरर

लोनावला हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश के बाद प्रशासन ने भूसी बांध इलाके में चाय, सब्जी और मकई विक्रेताओं का अतिक्रमण हटा दिया गया.

Maharashtra Tourist Place: लोनावला में पांच लोगों के पानी में बह जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिससे प्रशासन हरकत में आ गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के 24 घंटे के भीतर ही प्रशासन ने पर्यटक स्थल पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है. भूसी बांध क्षेत्र में पर्यटन में बाधा बनने वाले छोटे होटल, फेरीवाले, और चना-चाट बेचने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

इस वजह से हो रही कार्रवाई
यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भविष्य में अंसारी और सैयद परिवार जैसी दुर्घटनाएं न हों. यह संयुक्त अभियान लोनावला नगर परिषद और पुणे रेलवे बोर्ड प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है.

ABP माझा के अनुसार, लोनावला के लोकप्रिय पर्यटन स्थल भूषी बांध क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. चाय, नाश्ता, सब्जी विक्रेता, फेरीवाले, और भुट्टा विक्रेता यहां अतिक्रमण करके दुकानें लगाते थे, जिसके कारण रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है.

मानसून को देखते हुए मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई. अतिक्रमण के कारण यहां भारी भीड़भाड़ हो गई है. दो दिन पहले हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. इस ऑपरेशन के दौरान रेलवे पुलिस बल और लोनावला पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई थी.

अंसारी और सैयद परिवार के हादसे के बाद, पर्यटकों की सुरक्षा का मुद्दा फिर से सामने आया है, और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. शाम छह बजे के बाद पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर जाने से रोक दिया गया है.

लोनावला में लगातार बारिश हो रही है, जिससे यह स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में 136 मिमी बारिश हुई है. 12 जून को 106 मिमी बारिश के बाद, कल की बारिश ने और भी मुश्किलें बढ़ा दीं. इस सीजन में अब तक 798 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: अजित पवार के गढ़ में एनसीपी को बड़ा झटका! शरद पवार गुट में लौटने को ये नेता तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget