एक्सप्लोरर

अजित पवार के गढ़ में एनसीपी को बड़ा झटका! शरद पवार गुट में लौटने को ये नेता तैयार?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को एक और बड़ा झटका लग सकता है. पुणे से एनसीपी के एक नेता शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.

Ajit Pawar Vs Sharad Pawar: पिंपरी चिंचवड़ में अजित पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगने की संभावना है. यह इलाका हमेशा से अजित पवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. एनसीपी के शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे के बाद, अजित पवार के कट्टर समर्थक नाना काटे के भी शरद पवार के गुट में शामिल होने की चर्चा है.

ABP माझा के अनुसार, पिछले साल चिंचवड़ उपचुनाव लड़ने वाले नाना काटे ने स्पष्ट किया है कि वह सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए. अजित पवार गुट के शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे ने हाल ही में शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसमें शरद पवार ने सभी के लिए दरवाजे खुले रखने की घोषणा की थी. अब नाना काटे की इसी दरवाजे से घर वापसी की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के ऑफर पर वह 'तुतारी सिंबल' पर चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे.

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे नाना काटे?
नाना काटे ने कहा, "मैं आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं. चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में हमारी मजबूत पकड़ है. अगर महायुति का टिकट बीजेपी को भी जाता है, तब भी मैं यह चुनाव लड़ूंगा. मेरी अजित दादा से मुलाकात हुई थी, और उन्होंने मुझे संकेत दिया है कि आप अपने तरीके से काम करते रहें. किस सिंबल पर चुनाव लड़ना है, इसका फैसला उस वक्त लिया जाएगा."

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शरद पवार गुट में शामिल होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सही समय पर बताएंगे, जिससे और भी उलझन बढ़ गई. शरद पवार की पार्टी का टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने के सवाल पर नाना काटे ने कहा, "फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है."

फिलहाल, चिंचवड़ में दिवंगत बीजेपी नेता लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप विधायक हैं. हाल ही में नाना काटे ने उन्हें लक्ष्मण जगताप का सच्चा उत्तराधिकारी बताते हुए आगामी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. उधर, लक्ष्मण जगताप के भाई शंकर जगताप ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. नाना काटे ने पिछला विधानसभा उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नासिक से किसे मिली जीत? आ गया फाइनल नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget