एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ही दिन में 65 फाइलों को दी मंजूरी, बोले- 'मैं कभी...'

Eknath Shinde News: शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री 'छुट्टी पर' हैं लेकिन शिंदे ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उनके 'छुट्टी पर' होने की खबरें गलत हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दिन में वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये 65 फाइलों का को मंजूरी दे दी और शिवसेना उद्धव गुट के इन दावों को खारिज कर दिया कि वह 'छुट्टी' पर हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, अपने गृह जिले सतारा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की 65 फाइलों को मंजूरी दी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

बेमौसम बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास विभाग को बेमौसम बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया. गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री 'छुट्टी पर' हैं लेकिन शिंदे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके 'छुट्टी पर' होने की खबरें गलत हैं.

'मैं कभी छुट्टी पर नहीं जाता'
महाबलेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने गृह जिले आने के बाद विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कभी छुट्टी पर नहीं जाता. आज, मैंने तपोला-महाबलेश्वर सड़क के काम की समीक्षा की, सड़क के एक खंड की आधारशिला रखी और हिल स्टेशन के बुनियादी ढांचे पर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिलें.'

इससे पहले मंगलवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि शिंदे मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है, '‘मुख्यमंत्री निश्चित रूप से जाएंगे.’’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, 'सामना' के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि शिंदे शायद 'अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं.'

यह भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: महाराष्ट्र में शिंदे की छुट्टी होती है तो क्या होना चाहिए? सर्वे में लोगों ने दिए हैरान करने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget