एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का जलगांव दौरा रद्द, यूपी के सीएम योगी, बाबा रामदेव होंगे शामिल

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जलगांव दौरा आखिरकार रद्द कर दिया गया वहीं इस कार्यक्रम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव शामिल होंगे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जलगांव दौरा आखिरकार रद्द कर दिया गया है. वहीं इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योग गुरु रामदेव बाबा के शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह दौरा रद्द किया गया है. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को जलगांव में महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल होना था. लेकिन अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अखिल भारतीय हिन्दू गोरबंजारा एवं लबाना नायकड़ा समाज की ओर से जलगांव जिले में महाकुंभ का आयोजन किया गया है. इस महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संजय राठौड़ को सरकारी विमान से जलगांव के लिए रवाना होना था

. लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गई. जलगांव में कार्यक्रम महत्वपूर्ण है. मुंबई से जलगांव की दूरी लंबी होने के कारण वे सड़क मार्ग से जाने पर भी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाएंगे. इसलिए जल्द से जल्द विमान में आई खराबी को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए लेकिन आधे घंटे बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने जलगांव का दौरा रद्द करने का फैसला किया. 

बंजारा समुदाय की ओर से जलगांव में महाकुंभ का आयोजन

देश भर के संतों के मार्गदर्शन में बंजारा समाज बंधु एक हों, युवा नशे से दूर रहें और बंजारा समाज धर्मांतरण से बचे, अखिल भारतीय हिन्दू गोरबंजारा एवं लबाना नायकड़ा समाज की ओर से गोदरी में महाकुंभ का आयोजन किया गया है. जामनेर तालुका में पिछले पांच दिनों से इस महाकुंभ का समापन आज होगा. इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरु रामदेव बाबा के शामिल होंगे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संजय राठौड़ के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद थी. लेकिन अब जलगांव दौरा रद्द होने से वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे.

एक महीने में दूसरी बार है किसी सरकारी विमान में खराबी आई 

खास बात यह है कि इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री के सरकारी विमान में खराबी आई है. इससे पहले 5 जनवरी को इस विमान में खराबी आ गई थी. एकनाथ शिंदे और फडणवीस को औरंगाबाद और पुणे का दौरा करना था. लेकिन उसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण शिंदे और फडणवीस दोनों को एयरपोर्ट के वीआईपी वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा.

विमान में तकनीकी खराबी के चलते दोनों को आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. हालांकि, मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद दौरे को रद्द करने का फैसला किया क्योंकि विमान की मरम्मत नहीं की जा सकती थी और मरम्मत में समय लगेगा. उसके बाद मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र यानी ठाणे के लिए रवाना हो गए, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार से पुणे गए.

इसे भी पढ़ें:

BMC Budget: बृहन्मुंबई महानगरपालिका 2 फरवरी को पेश करेगी बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य पर होगा विशेष ध्यान, बड़े एलानों के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget