एक्सप्लोरर

Maharashtra: मराठी भाषा दिवस के कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार ने दिया ये जवाब?

Maharashtra Politics: मराठी भाषा दिवस पर CM देवेंद्र फडणवीस की गैरमौजूदगी पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी तबियत ठीत नहीं थी, इसलिए उन्होंने मुझे और एकनाथ शिंदे को जाने को कहा.

Maharashtra News: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित मराठी भाषा दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं पहुंचे. इस पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंच से सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई, इसलिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुझे जाने का निर्देश दिया. महाराष्ट्र में जारी सियासी बयानबाजियों के बीच उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि इस विषय पर कोई और मतलब न निकाला जाए.

इस कार्यक्रम में मराठी भाषा और साहित्य को समृद्ध बनाने वाले कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से मराठी को यह दर्जा दिलाने की कोशिश हो रही थी, लेकिन कोई सरकार इसे नहीं दे पाई. अंततः मोदी सरकार ने इसे मान्यता दी, जो मराठी भाषा प्रेमियों के लिए गर्व की बात है.  

हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी- अजित पवार
अजित पवार ने कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने के बाद यह पहला मराठी भाषा दिवस है, जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि भाषा के विकास के लिए अभी और प्रयास करने की जरूरत है. शोध कार्य को बढ़ावा देना होगा और मराठी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा. 

उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले साहित्यकारों और विद्वानों की सराहना की और कहा कि सरकार मराठी भाषा को और बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. मुख्यमंत्री समेत हम दोनों उपमुख्यमंत्री इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे और भाषा के विकास के लिए कभी भी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी.

सरकार करेगी हरसंभव सहयोग- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने कहा कि मराठी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और नई पीढ़ी में इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लेकर आएंगी. अजित पवार ने आश्वासन दिया कि शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में मराठी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मराठी भाषा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, कला और संस्कृति जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए और मराठी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें - शिंदे नाराज, उद्धव ने की CM फडणवीस की तारीफ... महाराष्ट्र की राजनीति में क्या चल रहा है?

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget