एक्सप्लोरर

इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में

Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके बाद ये वीकेंड आपका बिजी जाने वाला है. इसमें रोमांस से लेकर थ्रिलर और हॉरर तक की फिल्मों के नाम शामिल हैं.

This Friday OTT Release: ओटीटी पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें कई बार आपकी पसंदीदा और मोस्ट अवेटेड फिल्में भी शामिल होती हैं. ऐसे में इस वीकेंड तो फिल्म लवर्स को खाली बैठने का वक्त ही नहीं मिलने वाला है, क्योंकि कोई एक दो या चार फिल्में नहीं रिलीज की जाएंगी बल्कि 7 फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम...

डीसी

वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'डीसी' फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं. फिल्म 16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी से लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में डेब्यू किया है. वहीं, वामिका के साथ उनकी जोड़ी भी पहली बार नजर आई है.


इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
 
आशा

वहीं, अगर आप मलयालम फिल्मों के शौकीन हैं तो ओटीटी पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'आशा' को देख सकते हैं. इसमें उर्वशी ने आशा नाम का रोल प्ले किया है, जो कि एक विधवा होती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब आशा की मुलाकात जीमोन से होती है और इनके बीच टकराव होता है. फिल्म जी5 पर 16 अक्तूबर को रिलीज की जाएगी.

Aasha (2026) - IMDb

मास्टर प्लान

इसके साथ ही क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का पसंद करने वाले दर्शकों के लिए फिल्म 'मास्टर प्लान' भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक शातिर चोर का किरदार निभाया है, जिसका नाम रोजर होता है. इसे स्टैनली टुची ने प्ले किया है. वो मोनालिसा की पेंटिंग को चुराने के लिए बड़ी प्लानिंग करता है, जिसमें हैकर और फ्रांस के विस्फोटक स्पेशल की टीम को शामिल करता है. कहानी का ट्विस्ट है कि जब रोजर बताता है कि वो दोनों भाई-बहन हैं. इसे प्राइम वीडियो पर 16 अक्तूबर को स्ट्रीम किया जाएगा.

Masterplan (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती

तेनजिंग

शेरपा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'तेनजिंग' एप्पल टीवी पर रिलीज होने वाली है. ये भी इसी फ्राइडे 16 अक्तूबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ उनकी ऐतिहासिक एवरेस्ट चढ़ाई की कहानी को दिखाया गया है. गेंडेन फुंटसोक ने तेनजिंग और टॉम हिडलस्टन ने हिलेरी का रोल प्ले किया है. 

Tenzing (2026) - IMDb

मनी ट्रैप: द कारुन ट्रेजर

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'मनी ट्रैप: द कारुन ट्रेजर' ठग आसिम नोयान की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसके हाथ एक रहस्यमयी नक्शा लगता है. इसकी वजह से वो कारुन के मशहूर खजाने तक पहुंचा सकता है. इस कहानी में खजाने की खोज तो देखने के लिए मिलती ही है साथ ही ठगी, चालबाजी और खूब सारा हंगामा भी देखने के लिए मिलने वाला है. ये 16 अक्तूबर को रिलीज की जाएगी.

एन्ना विलाई 

साउथ फिल्म 'एन्ना विलाई' 16 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. इसमें रामेश्वरम में रहने वाला थवासी मुथु की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो समुद्र से सिक्के निकालकर अपने परिवार का गुजारा करता है. वो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतरीन जिंदगी देना चाहता है. फिल्म में इसकी ईमानदारी ही उसके लिए मुसीबत बन जाती है.

Enna Vilai (2026) - IMDb

ईवल डेड बर्न

वहीं, अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो फिल्म 'ईवल डेड बर्न' को देख सकते हैं. इसमें ऐलिस नाम की महिला की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसके पति की मौत हो जाती है. फिर जब वो ससुरालवालों के साथ रहने के लिए जाती है तो कुछ भी सामान्य नहीं रह जाता है. इसे 16 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Evil Dead Burn (2026) - IMDb

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स

इसके साथ ही ओटीटी पर हॉरर का तड़का लगाने के लिए एक और फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स' आ रही है. इसे नेटफ्लिक्स पर 16 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फ्रेंचाइजी की छठी किस्त है. इसका निर्देशन जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने किया है. इसे थिएटर में 2025 में रिलीज किया गया था.

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स (2025) - IMDb

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- सारी डिटेल्स
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget